फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sweeeper negligence dirty village

सफाई कर्मचारी नहीं आने से गांव में फैली गंदगी

Mon, 11 Jan 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
sweeeper negligence dirty village
कैप्सन- मंदिर के आगे फैली गंदगी - फोटो : TALDEHATE
कड़ेसराकलां / तालबेहट। विकासखंड तालबेहट के अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां में तैनात सफाई कर्मी के नियमित नहीं आने के कारण गांव में जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गांव की सफाई व्यवस्था के लिए एक कर्मचारी है, जिसके ऊपर गांव के अलावा लगभग डेढ़ दर्जन मजरों की साफ- सफाई का जिम्मा है। वह भी नियमित नहीं है, जिसके कारण पूरे गांव में जगह- जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी का आलम यह है कि गांव के श्रीराम मंदिर जाने वाले रास्ते में अत्यधिक गंदगी फैली हुई है। नालियों का गंदा पानी कई दिनों से सड़क पर बह रहा है। इससे सीसी रोड पर काई लग गई है। इस कारण यहां दर्शन करने आने वाले मोटरसाइकिल सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव के लोगों ने सफाई कराने के लिए कई बार जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने जनहित में गांव की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed