{"_id":"68c1d2a265b2db65fb057dbf","slug":"swachhata-pakhwada-will-start-in-schools-from-16th-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-142444-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्यालयों में 16 से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्यालयों में 16 से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सफाई और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। उन्हें साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह पखवाड़ा 16 से 30 सितंबर तक चलेगा।
जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें 1.27 लाख छात्र-छात्राएं हैं। छात्रों को शिक्षा के साथ साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अब 16 से 30 सितंबर तक परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता शपथ, स्वच्छता जागरुकता, ग्रीन स्कूल मुहिम, सामुदायिक सहभागिता, हाथ धुलाई, स्वच्छता प्रतिभागिता, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी, स्वच्छता कार्यकलाप दिवस मनाए जाएंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण होगा।
विद्यालयों में साफ-सुथरे परिसर व स्वच्छ शौचालय विषय पर प्रतियोगिताएं होंगी। सफाई और स्वच्छता की आदतों पर निबंध, स्लोगन, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी और मॉडल बनाने की प्रतियोगिता भी होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा चलाने को लेकर सभी प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है।