फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Suspence condition dead sleap people

संदिग्ध परिस्थतियों में घर में सोते युवक की मौत

Thu, 05 Dec 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Suspence condition dead sleap people
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला रामनगर में सोते समय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला रामनगर निवासी राजेंद्र (35) पुत्र स्व.चन्नू कुशवाहा मंगलवार की शाम को गल्ला मंडी के पीछे स्थित अपने मामा के खेत पर फसल की सिंचाई के लिए पानी देने गया था। खेत में पानी देने के बाद रात को वह और उसका मामा घर लौट आए। रात्रि करीब दस बजे खाना खाकर दोनों अपने-अपने कमरे में सो गए। सुबह करीब छह बजे पत्नी ने राजेंद्र को जगाया, तो वह नहीं उठा और अचेत पड़ा रहा। यह देख उसने मामा को आवाज लगाई। मामा और अन्य मुहल्लेवासी उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई प्रकाश ने बताया कि रात को जब उसने खाना खा रहा था तो बिल्कुल ठीक था, लेकिन सोने के बाद सुबह हिला-डुला तक नहीं। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके शरीर पर नीले से निशान लग रहे हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed