फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Survey the damage and provide help soon: Minister

नुकसान का सर्वे कराकर जल्द पहुंचाएं मदद : मंत्री

Tue, 15 Jul 2025 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Survey the damage and provide help soon: Minister
ललितपुर-महरौनी-बानपुर। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बाढ़ प्रभावित दो गांव पड़वा व चकौरा गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन से किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने तहसील महरौनी के ग्राम पड़वा में पैदल घर-घर जाकर लोगों से वार्ता की और जलभराव के कारण हुई क्षति का स्थलीय सत्यापन किया। ग्रामीण जमुनिया, श्यामलाल, निरऊआ, धीरा कमलेश आदि ने फसल एवं मकान क्षति के बारे में अवगत कराया। मंत्री ने राजस्व अधिकारियों को लेखपालों के माध्यम से तत्काल ग्रामवार हुई क्षति का सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बानपुर-चकौरा मार्ग का निरीक्षण किया, जो तालाब से पानी के बहाव के कारण कट गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संपर्क मार्ग की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने के निर्देश दिए। कहा कि बाढ़ की स्थितियों से निपटने के लिए सरकार और अधिकारी सतर्क हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मुश्ताक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

गोविंदसागर बांध का किया निरीक्षण
राज्यमंत्री ने गोविंद सागर बांध का निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड शैलेष कुमार से बांध की क्षमता, जलभराव और निकासी की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी दशा में बांधों और तालाबों को क्षमता से अधिक न भरे जाने के निर्देश दिए।
---------------------
समय से पहुंचाएं लोगों को राहत सामग्री
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सभी बांधों की सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल निकासी से पूर्व निचले इलाकों में मुनादी कराएं। जहां पानी भरने की संभावना हो, उन स्थानों को खाली कराएं, जिससे कोई अनहोनी न हो। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का पंचायत स्तर के कर्मचारियों, लेखपालों आदि के माध्यम से डोर-टू-डोर सर्वे कराएं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रखें। उनके लिए राशन व आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय कर आपदा मित्र, गोताखोरों व नावों का प्रबंधन करें। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों को पंजीकृत कराकर उनका निस्तारण सुनिश्चित कराएं। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, डीएम अक्षय त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, हरिओम निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, सीएमओ डॉ इम्तियाज अहमद, उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed