फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Survey of Chanderi-Mungavli railway line stuck in papers

Lalitpur News: कागजों में अटका चंदेरी-मुंगावली रेलवे लाइन का सर्वे

Fri, 02 Jun 2023 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Survey of Chanderi-Mungavli railway line stuck in papers
मई 2022 में हुआ था सर्वे का आदेश, नहीं आई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चंदेेरी-मुंगावली रेलवे लाइन का सर्वे कागजों में अटक गया है। जनपद से चंदेरी होते हुए इस रेल लाइन को मुंगावली में बीना गुना रेलवे लाइन से जोड़ा जाना था। लेकिन, अभी तक इसकी रिपोर्ट तक नहीं आई।

जनपद को मध्यप्रदेश के चंदेरी, मुंगावली, अशोकनगर व गुना को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल परियोजना कागजों में लटकी पड़ी है। धरातल पर कोई भी कार्य इस योजना का दिखाई नहीं दे रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान कार्यालय प्रयागराज द्वारा 23 मई 2022 को झांसी रेल मंडल के उप मुख्य इंजीनियर निर्माण को नई रेल लाइन ललितपुर-अशोकनगर वाया चंदेरी के सर्वे के लिए नामित किया गया था।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के झांंसी रेल मंडल द्वारा सर्वे कराया जाना था। जिसका जनपद वासियों को अभी तक इंतजार है। बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व इस रेल लाइन के सर्वे की चर्चा जोरों पर थी। कुछ भू-भाग का सर्वे भी किया गया, लेकिन बाद में यह योजना अधर में लटक कर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी भी इसकी प्रगति को लेकर कुछ ठीक उत्तर नहीं दे पा रहे हैं।

पहले हुए सर्वे के बाद नहीं मिली थी धनराशि
रेलवे ने चंदेरी के रास्ते पिपरई गांव और जनपद को जोड़ने वाली 80 किलोमीटर रेल लाइन का सर्वे 2009-10 में किया था। इस रेल लाइन का उल्लेख रेल बजट 2012-13 में भी हुआ था। लेकिन, रेल लाइन के निर्माण के लिए बजट आवंटित नहीं हो पाया। जबकि चंदेरी क्षेत्र रेल मार्ग से जुड़ जाता है तो इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

डिटेल सर्वे चल रहा है, सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही रेल लाइन के विषय में कुछ कहा जा सकता है।
-मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed