{"_id":"619bf6d3b8d65a177c225c57","slug":"surbhi-patel-gets-khel-award-lalitpur-news-jhs209348385","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेडमी ने सुरभि पटेल को महारानी लक्ष्मीबाई बैडमिंटन खेल अवार्ड-2021 दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेडमी ने सुरभि पटेल को महारानी लक्ष्मीबाई बैडमिंटन खेल अवार्ड-2021 दिया
विज्ञापन
सुरभि पटेल को महारानी लक्ष्मीबाई बैडमिंटन खेल अवार्ड देते अतिथि व एकेडमी संचालक
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में जमील सर स्पोर्ट्स एकेडमी में बालिकाओं की बैडमिंटन की प्रतियोगिता हुई। इसमें फाइनल टूर्नामेंट के विजेताओं व उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागी सुरभि को महारानी लक्ष्मीबाई बैडमिंटन खेल अवार्ड 2021 दिया गया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद की 25 बालिकाओं ने भाग लिया। सोमवार फाइनल प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में सुरभि पटेल, अर्शिफा खान और आरती कुशवाहा, इंटर कॉलेज के मैच में निशा कुशवाहा, अंजलि सेन और स्नेहा सोलंकी, सब जूनियर वर्ग की बालिकाओं में हनी सिंह, समृद्धि विश्वकर्मा और श्रद्धा गंगेले क्रमश : प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। एकेडमी की ओर से विजेता व उपविजेता को गोल्ड, सिल्वर व तीसरे स्थान वाली बालिकाओं को कांस्य पदक दिए गए। जूनियर वर्ग की खिलाड़ी अवनी सिंह को विशेष पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर एक कंपनी की ओर से 21 खिलाड़ियों को चयन जैन ने पुरस्कृत किया। अभिभावक खिलाड़ी सलूजा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। एकेडमी की नेशनल खिलाड़ी सुरभि पटेल की उपलब्धि के लिए उनको इस वर्ष महारानी लक्ष्मीबाई बैडमिंटन खेल अवार्ड-2021 भी प्रदान किया गया।
उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों ने बच्चों के खेल की सराहना कर उत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद जमील ने किया।

महारानी लक्ष्मीबाई बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरस्कृत विजेता व उप विजेता साथ में अतिथि- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन