फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Support upkaran found handicafe after that happiness handicape

सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

Wed, 04 Dec 2019 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Support upkaran found handicafe after that happiness handicape
दिव्यांग खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री दिगम्बर जैन मंदिर क्षेत्रपाल में विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और तरुण मित्र परिषद ने दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कैंप में 115 दिव्यांगों को 142 सहायक उपकरण बांटे। डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि सरकार पीड़ित और उपेक्षित वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों की सहायता पुण्य कार्य है। दिव्यांग कैंप में 115 दिव्यांगजनों को 142 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसमें कृत्रिम हाथ, पैर, व्हीलचेयर, ऑर्थोसूज, पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, वैसाखियां व श्रवणहीन बुजुर्गों के लिए श्रवणयंत्र शामिल हैं। 36 दिव्यांगों को तिपहिया साइकिलें व बैसाखियां दी गईं हैं। आयोजक संस्था तरुण मित्र परिषद के महासचिव अशोक जैन ने कहा कि संस्था 44 वर्षों से पीड़ित, उपेक्षित वर्ग एवं दिव्यांगों की सहायतार्थ कार्य कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, सुरेंद्र चंद्र जैन, अनिल जैन अंचल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पीयूष चंद्र राय, राकेश जैन, कमल जैन, रवींद्र जैन, अक्षय टडैया, महेंद्र जैन, अजय बरया, कैलाश अग्रवाल, अनिल अलया, राकेश बरया, महिपाल कडंकी, सुनील सराफ, केवलचंद्र जैन, अक्षय अलया, एसके वाजपेयी, भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष अरविंद जैन, देवेंद्र जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed