फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Support those who protect Sanatan Dharma: Swami Kailashanand Giri

सनातन धर्म की रक्षा करने वालों का करें समर्थन : स्वामी कैलाशानंद गिरि

Mon, 11 Mar 2024 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Support those who protect Sanatan Dharma: Swami Kailashanand Giri
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-तालबेहट। महामंडलेश्वर निरंजन पीठ के स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और अपनी संस्कृति-सभ्यता को सुरक्षित-संरक्षित करने वाले लोगों का समर्थन करें। उन्होंने सभी से सनातन के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। वह महाराजा मर्दन सिंह खेल मैदान में आयोजित सामूहिक मातृ शक्ति जनसंकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और मां बगलामुखी दक्षिणायन यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजन के समापन पर महिलाओं को साड़ी व रुद्राक्ष का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता व कार्यक्रम संयोजक हरिप्रिया भार्गव ने कहा कि मोदी के परिवार में हम सभी हैं और सनातन धर्म की ध्वजा लहराने वाले मोदी को इस बार 400 के पार ले जाना है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा करने वालों को हम केंद्र में बार-बार पहुंचाएंगे। इस अवसर पर वैदिक मंत्रों के साथ मां बगलामुखी का यज्ञ आयोजित किया गया। इसके उपरांत संगीत पार्टी ने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, फिर से भगवा लहराएंगे आदि श्रीराम के गीतों को सुनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर करीब दो हजार महिलाओं को सम्मान स्वरूप साड़ी, रुद्राक्ष भेंट किए गए। मातृ शक्ति का सामूहिक संकल्प भी कराया गया कि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पाना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गंगा समग्र के नेशनल कोआर्डिनेटर राजेश कुमार, राजेंद्र कुशवाहा, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मुक्ता सोनी, विनोद करौलिया, विजय किशोर सोनी, विजय मिश्रा, राजेश सोनी, राजेंद्र लिटौरिया, राजेंद्र शर्मा स्वदेशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तीन घंटे देरी से शाम को उतरा हेलीकॉप्टर
कार्यक्रम स्थल के निकट बनाए गए हेलीपैड पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर निरंजन पीठ के स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज का हेलीकॉप्टर करीब तीन घंटे की देरी से शाम 5:30 बजे पहुंचा। इसके चलते आयोजक काफी देर तक महिलाओं और हजारों की भीड़ को गीत-संगीत के माध्यम से रोके रहे।

--------
सुबह लखनऊ होंगे रवाना
महामंडलेश्वर निरंजन पीठ स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज रविवार देर शाम शहर के एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed