फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   summera pond being filled by govind sagar dam

गोविंद सागर बांध के पानी से भरा जा रहा सुम्मेरा तालाब

Tue, 20 Aug 2019 07:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
summera pond being filled by govind sagar dam
गोविंद सागर बांध के पानी से भरा जा रहा सुम्मेरा तालाब
विज्ञापन

ललितपुर। नौ सितंबर को होने वाले जल विहार महोत्सव के मद्देनजर सुम्मेरा तालाब को गोविंद सागर बांध के पानी से भरा जा रहा है। बांध के पानी को नहर के माध्यम से तालाब में पहुंचाया जा रहा है।
शहर के बीचोंबीच स्थित सुम्मेरा तालाब ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां हर साल डोल ग्यारस पर जल विहार महोत्सव मनाया जाता है। इसे मंडल का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है। मऊरानीपुर में भी जलविहार का भव्य कार्यक्रम होता है। इस साल नौ सितंबर को इसका आयोजन होना है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले दिनों सिंचाई विभाग के अफसरों को तालाब भरने के निर्देशित किया गया था, क्योंकि बरसात से तालाब में दो से तीन फीट ही पानी भर सका है।
विज्ञापन

इसके अनुपालन में राजघाट निर्माण खंड के अधिकारियों ने गोविंद सागर बांध से सीपेज हो रहे पानी को तालाब में पहुंचाने की कार्रवाई आरंभ कर दी है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने सुम्मेरा तालाब व नहर से छोड़े जा रहे पानी का जायजा लिया था। वर्तमान में बांध की छोटी नहर से करीब एक फिट पानी तालाब में पहुंच रहा है। पानी के साथ जा रहे कचरे को रोकने के लिए नहर में जाली लगा दी गई है। स्थानीय सभासद हरीओम कुशवाहा इस पर नजर रखे हुए हैं। उनका कहना है कि डोल ग्यारस तक तालाब में पर्याप्त मात्रा में पानी एकत्रित होने की उम्मीद है। बता दें कि नगर पालिका परिषद ने सुम्मेरा तालाब पर घाट निर्माण सहित गहरीकरण का कार्य कराया है। हालांकि, पालिका द्वारा कराए गए कार्य अभी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने आज जल विहार महोत्सव को धूमधाम से मनाने एवं व्यवस्थाएं दुरूस्त करने को लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम वैग एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष नौ सितंबर को जलविहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसमें शहर के सभी देवालयों के श्रीविग्रह सुम्मेरा तालाब पर बिहार के लिए पहुंचेंगे। जहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनकी अगवानी की जाएगी। जिस मार्ग से विमानों की शोभायात्रा निकलेगी, वह बरसात में खराब हो चुकी है। विमान मार्ग जिसमें श्री रघुनाथ जी बड़ा मंदिर चौबयाना, रावरपुरा, महावीरपुरा, घंटाघर, तालाबपुरा स्थित सुम्मेरा तालाब तक ठीक कराया जाए। सुम्मेरा तालाब में गोविंद सागर बांध से पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाया जाए, जिससे कि जलविहार कार्यक्रम बगैर किसी रुकावट के संपन्न हो सके। शोभायात्रा मार्ग में कई स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था उचित नहीं है। उन्होंने सभी मंदिरों के मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती कराने की मांग की। इस अवसर पर महामंत्री डॉ. प्रबल सक्सेना, राजेश दुबे, अमित तिवारी, रत्नेश तिवारी, हरविंदर सलूजा, राजीव हुंडैत, चंद्रशेखर राठौर, शिवकुमार शर्मा, अवधेश कौशिक, राजेंद्र तामिया, ललित कौशिक, धर्मेंद्र चौबे सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तालाब भरने से शहर के भूगर्भ जल स्तर में सुधार होगा। तालाब को अब खाली नहीं रखा जाएगा। इसे आगे भी नहर के माध्यम से भरा जाएगा।
- अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी
सुम्मेरा तालाब व बार का तालाब नहर के माध्यम से भरा जा रहा है। जब तक तालाब भर नहीं जाता है, तब तक नहर चलाई जाएगी।
- विकासदीप भारती, अवर अभियंता, राजघाट निर्माण खंड
सुम्मेरा तालाब को गोविंद सागर बांध की नहर से भरा जा रहा है। जिस दिन जल विहार का आयोजन होगा, तब तक तालाब में पर्याप्त मात्रा में पानी आ जाएगा। तालाब के पानी में तैर रहे पौधे और पत्ते हटाए जा रहे हैं।
- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed