फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suicide provoke, action demand

आत्महत्या के लिउ उकसाने वाले पर कार्रवाई की मांग

Thu, 25 Nov 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
suicide provoke, action demand
police jeep.jpeg - फोटो : police jeep.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटौराकलां में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके पति से मारपीट की थी। जिससे क्षुब्ध होकर पति उसके पति ने खुदकुशी की है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पटौराकलां निवासी पूजा अहिरवार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते रोज 21 नवंबर को रात्रि में उसके पति दशरथ गांव में ही किसी के पास जा रहे थे, तभी घर के पास ही एक व्यक्ति मिला तो उसके पति ने उससे दस हजार रुपये लेने जाने की बात कही। जिस पर उसने दशरथ से उसके (पत्नी) के बारे में गलत बात कहते हुए दस हजार रुपये देने की बात कही। जब पति ने मना किया तो उसने उसे गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जिस पर पति गुस्से में घर लौटा और सारी बात बताई। जिस पर उसने पति के साथ वहां जाकर उसे उलाहना दिया, तो उसने पति के साथ फिर से लाठी डंडों से मारपीट कर दी और पति को अंदर ले जाकर पेड़ से बांधकर मारपीट की। उसका पति मारपीट से चिल्लाया, लेकिन उसके पति को नहीं छोड़ा। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी सास आ गई और उसने व सास दोनों गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन उसने कोई नहीं सुनी और अंदर भी नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

इसके बाद 22 नवंबर को सुबह करीब चार बजे मारपीट से जब पति बेहोश हो गया, तो वह व्यक्ति पति को बाहर छोड़कर चला गया। तब वह पति को परिजनों की मदद से अंदर ले गई। होश आने पर सुबह करीब सात बजे उसका पति रिपोर्ट लिखाने अकेला ही निकल गया और जब दोपहर बारह बजे तक नहीं लौटा तो वह भी पति को खोजते हुए ललितपुर में मायके चली गई। इसके बाद पति ने घर पहुंचकर रात्रि में उक्त व्यक्ति की मारपीट के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed