फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suicide by hang

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
suicide by hang
ded body - फोटो : ded body
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़वा में एक युवक ने खेत पर लगे ट्रांसफार्मर के गार्डर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

थाना महरौनी क्षेत्र के ग्राम पड़वा निवासी रोहित (20) पुत्र पूरन सिंह सोमवार को सुबह मजदूरों के साथ अपने खेत पर स्थित बोर में पानी की मोटर डलवाने के लिए गया था। उसके पिता भी उसके साथ गए थे। बोर में मोटर डलवाने के बाद दोपहर के बाद पिता ने उससे खाना खाने को कहा, तो उसने होटल से खाना मंगवाने की बात कही, तो पिता घर चले गए, जबकि उसने एक मजदूर सोनू कुशवाहा को महरौनी से होटल से खाना मंगवाने के लिए भेजा। शाम को करीब साढ़े छह बजे जब सोनू होटल से खाना लेकर खेत पर पहुंचा तो रोहित ट्रांसफार्मर की गार्डर पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस पर उसने तत्काल रोहित के परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। महरौनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिस पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि तेज सिंह द्वारा महरौनी थाने में दी गई थी। फिलहाल परिजन उक्त मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed