{"_id":"612e8c518ebc3e7a051b565a","slug":"suicide-attampt-in-electricity-department-office-lalitpur-news-jhs2032081176","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने बिजली विभाग में किया फांसी लगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने बिजली विभाग में किया फांसी लगाने का प्रयास
विज्ञापन
बिजली विभाग में आत्महत्या का प्रयास करता युवक
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विद्युत विभाग के खंडीय द्वितीय कार्यालय में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने विद्युत नलकूप कनेक्शन का सामान नहीं मिलने से परेशान होकर फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद होमगार्ड व अन्य कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया, जिससे घटना होने से बच गई। अधिकारियों के द्वारा समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर वह माना।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाचौनी निवासी काशीराम पुत्र झगड़ू मंगलवार को सुबह विद्युत विभाग के खंडीय कार्यालय द्वितीय में पहुंचा और वहां कई महीनों से उसका नलकूप का सामान नहीं मिलने के कारण परेशान होने की समस्या बताई और कई महीनों से समस्या से त्रस्त होकर अचानक फांसी लगाने की बात कहते हुए अपने हाथ में लिए थैले की रस्सी से अपना गला कसने लगा। यह देख वहां कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही वहां मौजूद होमगार्ड व अन्य कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और उसको अपनी समस्या अधिशासी अभियंता को बताने को कहा।
इसके बाद उसने वहां मौजूद अधिशासी अभियंता को नलकूप का सामान नहीं मिलने और कई बार अधिकारियों को समस्या बताने की बात कही। जिस पर अधिशासी अभियंता ने इस मामले को चीफ अभियंता झांसी को इसकी जानकारी दी और पीड़ित को जल्द ही उसका सामान दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर वह शांत हुआ।
विज्ञापन
अधिकारी बोले-ट्रांसफार्मर व अन्य सामान तकनीकी कारणों से नहीं मिल पा रहा था
बिजली विभाग का यह पहला मामला नहीं है, पूर्व में ही करीब तीन वर्ष पहले भी एक किसान बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से परेशान होकर कार्यालय में केरोसिन लेकर पहुंच गया और आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल मंगलवार को हुए इस घटनाक्रम में अधिकारियों ने उसे जल्द ही नलकूप का पूरा सामान देने का आश्वासन दिया है। इस मामले में अधिशासी अभियंता आकाश सचान ने बताया कि किसान का रुपया जमा होने के बाद भी नलकूप कनेक्शन का ट्रांसफार्मर व अन्य सामान तकनीकी कारणों से नहीं मिल पा रहा था। इस संबंध में चीफ अभियंता झांसी को अवगत कराया गया, जिस पर छूटे हुए किसानों को सामान दिलाया जा रहा है।
इस मामले में जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।