फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sugarcane Director observed the progress of natural farming in rural areas

Lalitpur News: गन्ना निदेशक ने ग्रामीण क्षेत्रों में देखी प्राकृतिक खेती की प्रगति

Fri, 06 Feb 2026 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Director observed the progress of natural farming in rural areas
ग्राम गढि़या में चौपाल लगाकर किसानों को किया जागरुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गन्ना निदेशक ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन तालबेहट और बार ब्लॉक के तीन गांव में प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और मसूर व सरसों के क्लस्टर का प्रदर्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लस्टर के प्रदर्शन के बारे में किसानों से जानकारी ली और किसानों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
गन्ना निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह बुधवार को जनपद आए और उन्होंने सबसे पहले उपकृषि निदेशक कार्यालय में कृषि योजनाओं की समीक्षा की थी। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बार ब्लॉक के ग्राम गढि़या पहुंचकर जैविक खेती की स्थिति जानी। उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम म्यांव में सरसों का प्रदर्शन देखा। इसके बाद उन्होंने ग्राम तेरई में प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया। इसमें समूह में 50 हेक्टेयर का क्लस्टर है। इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती की मेड़बंदी करने के निर्देश दिए ताकि आसपास के खेतों में जो पेस्टीसाइड से खेती की जा रही है, उसका पानी इन प्राकृतिक खेतों में न पहुंच पाए। गढि़या गांव में लगभग 20 किसान, ग्राम म्यांव में तीन किसानों का प्रदर्शन देखा, जबकि ग्राम तेरई में नौ किसानों से प्रदर्शन की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम निवाई में पहुंचकर भी मसूर का क्लस्टर देखा। यहां करीब 15 किसानों से क्लस्टर की जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ उपकृषि निदेशक कार्यालय से प्राविधिक सहायक रत्नेश दीक्षित, लवकुश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed