Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sudha Sagar Maharaj reached Lalitpur, cheers echoed

Lalitpur News: ललितपुर पहुंचे सुधा सागर महाराज, गूंजी जय-जयकार

Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sudha Sagar Maharaj reached Lalitpur, cheers echoed
ललितपुर। निर्यापक श्रमण मुनि सुधा सागर महाराज का रविवार को एक बार फिर ललितपुर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान मुनिश्री के स्वागत को जन सैलाब उमड़ा। जगह-जगह रंगोली सजाकर और पादप्रक्षालन कर मुनि संघ की श्रावकों ने आरती उतारी।
विज्ञापन

ललितपुर में चातुर्मास के बाद मुनि सुधा सागर महाराज ने बांसी के लिए विहार किया था। यहां पंचकल्याण के बाद उन्होंने जखौरा, सीरोन, देवगढ़ में धर्म प्रभावना की। इसके बाद रविवार को मुनिश्री फिर ललितपुर पहुंचे। मुनिश्री के स्वागत के लिए गांव जुगपुरा में सुबह से श्रावकों का पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। भव्य गाजे बाजे के साथ श्रावक श्रेष्ठियों ने मुनि श्री का पदविहार ललितपुर के लिए शुरू कराया। श्रावक पदविहार में मंगलगान करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के निकट मुनिश्री की समाज ने भव्य अगवानी की। स्वयंसेवकों एवं महिला मंडल के दिव्यघोष के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक और श्रावक शोभायात्रा में आगे-आगे चल रहे थे। रेलवे स्टेशन चौराहे से आकाश होटल तिराहे, महावीर नेत्र चिकित्सालय के सामने से होते हुए मुनिश्री अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंचे। जहां प्रबंधक राजेंद्र जैन, मोदी पंकज जैन पार्षद ने संघ की अगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आयोजित धर्मसभा में मुनि सुधा सागर महाराज ने कहा कि साधू की अगवानी में श्रावक जो उत्साह दिखाते हैं वह धर्म प्रभावना का अंग बनता है। उन्होंने कहा कि अब यह प्रवास चातुर्मास के लिए नहीं वरन अभिनंदनोदय तीर्थ में होने वाले भव्य पंचकल्याणक के लिए है। जिसकी पूरा देश 11 वर्षों से प्रतीक्षा कर रहा है।
धर्मसभा के प्रारंभ में मुनि श्री का पाद प्रक्षालन प्रिंस पारौल परिवार, पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, स्वतंत्र मोदी, संजीव जैन, अखिलेश, अशोक, शीलचंद, संजीव जैन, सन्मति सराफ, श्रीश सिंघई, महामंत्री डॉ.अक्षय टडैया ने किया।

नई बस्ती मंदिर में विराजित हुआ समवशरण
गांव बंट के जैन मंदिर में विराजित आदिनाथ भगवान के समवशरण को मुनि सुधा सागर महाराज के आशीर्वाद से आदिनाथ मंदिर नई बस्ती में विराजित किया। इस मौके पर सनत कुमार, अरविंद कुमार, शिखरचंद शुभेंदु जैन, राजकुमार जैन ने ब्रह्मचारी प्रदीप जैन और श्रेयांस जैन सागर ने शांतिधारा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed