फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   subhah tk sji rhi mehfil

सुबह तक सजी रही महफिल, जमें रहे श्रोता

Tue, 03 Apr 2018 01:14 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 03 Apr 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
subhah tk sji rhi mehfil
mela, lalitpur news - फोटो : demo
अजीम सूफी संत हजरत बाबा सदनशाह के मैदान पर देर रात सजी कव्वालियों की महफिल सुबह तक चलती रही। असलम अकरम बारसी व दिल्ली से आए रहीश मियां ने ऐसा समां बांधा कि महफिल में चार चांद लग गए। हजारों की संख्या में श्रोता कव्वालियों का लुत्फ उठाते रहे। हजरत बाबा सदनशाह रहमत उल्ला अलैह का 100 वां उर्स इजलास बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सदनशाह पर आयोजित उर्स के दूसरे दिन रविवार की देर रात कव्वालियों की महफिलें सजाई गईं। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों का स्वागत हुआ। जिसमें राज्यसभा सांसद डा.चंद्रपाल सिंह यादव का उर्स कमेटी के सदर बदरूद्दीन कुरैशी ने अतिथियों का स्वागत किया। पहली महफिल दिल्ली से आए रहीश मियां की सजी। उन्होंने सबसे पहले नात-ए-पाक पढक़र कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अपने कलाम पढ़ना शुरु किए, जिसे सुनकर मौजूद श्रोतागण जमकर झूम उठे और महफिल में समां बांध दिया। उन्होंने अपनी कव्वाली मन कुंतो मोला अली, सुनाई तो सभी खुशी से झूमते नजर आए और यह श्रोताओं द्वारा खूब पसंद की गई। यहां नोटों की जमकर बारिश की गई। इसके बाद जैसे ही उन्होंने नबी-नबी रब नबी-नबी कहा जिस पर श्रोता जमकर झूमे, फिर उन्होंने जो लोग जिक्रे अहमदे मुख्तार करेंगे, मेरा वो रसूल का दीदार करेंगे, पढ़क़र सुनाई।
विज्ञापन


उनके द्वारा पढ़ा गया शेर जब कोई दवा न दुआ काम करेगी, सरकार के परचम की रवा काम करेगी, को लोगों द्वारा खूब सराहा गया। इसके बाद असलम-अकरम बारसी की महफिल सजी। सबसे पहले उन्होंने नात-ए-पाक प्यारे नवी तुम्हारे आने से, जग में उजाला हो गया, पढक़र आगाज किया। उनके द्वारा पढ़ी गयी कव्वाली तेरा जलबा देखा वो अल्लाह वाला हो गया, पढ़ी गई। उन्होंने अपनी सुप्रसिद्ध कव्वाली माँ-बाप की गुलामी काम आ गयी...सुनाई, जिसे सुनकर मौजूद सभी झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, संरक्षक सुजान सिंह बुंदेला, अंजुमन सदर असलम कुरैशी, सदर उर्स कमिटि बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, जिला जज शिशिरकांत चौबे, शकीर मास्टर, जाहिद खान, अब्दुल लतीफ, पूर्व नपा अध्यक्ष डा.सतीश कुमार सुड़ेले, जनरल सेक्रेटरी हाजी साबिर अली, जनरल सेक्रेटरी अजीज कुरैशी, नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, कमरुद्दीन कप्तान, रमजानी दादा, नायब सदर अबरार अली, मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम व रिजवान उज्जमा, मनीष अहमद कादरी, हाजी अनीस खां, हाजी सत्तार खां, हाजी अतीक अहमद, शाकिर अली, समीर चौबे, शरद चौबे, आसिफ कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed