फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sub inspector beats businessmen

एसआई ने की व्यापारी से मारपीट विरोध में बाजार बंद, हुए लाइन हाजिर

Fri, 26 Jul 2019 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
sub inspector beats businessmen
एसआई ने की व्यापारी से मारपीट विरोध में बाजार बंद, हुए लाइन हाजिर
विज्ञापन

बार (ललितपुर)। कस्बा बार में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात अटल बिहारी राठौर ने बृहस्पतिवार की रात में लगभग दस बजे अपने घर के चबूतरे पर प्रतिष्ठित व्यापारी हरीराम लक्षकार बैठे थे। तभी एसआई व्यापारी को कुछ व्यक्तिगत कार्य का हवाला देते हुए अपने किराये के मकान में साथ ले गए। जहां एसआई ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उनकी लात घूसों से मारपीट कर दी। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। सुबह घटना की जानकारी होने पर एकत्रित व्यापारी ने तत्काल कार्रवाई न होने पर बाजार बंद कर दिया। मामले में एसपी ने एसआई को लाइन हाजिर कर दिया।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद सुबह बार व्यापार मंडल के व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पटेल को प्रार्थना पत्र सौंपा। थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेेकर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले की जांच कराने की बात कही। इसके बाद व्यापारी थाने से तो वापस आ गए लेकिन, तुरंत कार्रवाई न होने से आहत व्यापारियों ने विरोध में पूरा बाजार बंद कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। हंगामे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बार ने पुलिस अधीक्षक एमएम बेग को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते उपनिरीक्षक अटल विहारी को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भी व्यापारी नहीं माने तो व्यापारियों को मनाने के लिए प्रशासन ने खंड विकास अधिकारी महेंद्र पाल सिंह भदौरिया को भेजा। उनकी बात भी व्यापारियों ने नहीं सुनी और सीओ को बुलाने की मांग पर अड़कर सभी चौराहों पर बैठकर जाम लगा दिया। उसके बाद व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी महेंद्र जैन मयूर, अनिल जैन अंचल, अशोक जैन ने व्यापारियों को मनाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सीओ ललितपुर राजा सिंह ने प्रदर्शन कारियों को समझाने के बाद एसपी द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी दी, जिसके बाद व्यापारी शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed