{"_id":"616f1abe5e792b18df5076dc","slug":"sub-health-centre-dirty-lalitpur-news-jhs2069901181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी का अंबार
विज्ञापन
ग्राम ककरुआ स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का हाल
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोंगराखुर्द। मड़ावरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ककरूआ स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाल हालत में है। केंद्र न खुलने के कारण चारों तरफ गंदगी पड़ी है। हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा होने के कारण पेयजल की समस्या भी है। ग्रामीणों का कहना है कि देखरेख के अभाव में भवन भी जर्जर हो गया है।
ग्राम ककरूआ में महिलाओं के प्रसव टीकाकरण जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाया गया था। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण इस केंद्र का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। प्रसव के लिए प्रसूता को सीएचसी अथवा जिला महिला अस्पताल ले जाना पड़ता है। इस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र को एएनएम कभी नहीं खोलती हैं जिससे गंदगी भरी पड़ी है।
महिलाओं को प्रसव के समय ज्यादा दिक्कत होती है उन्हें सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। महिलाओं को जिला अस्पताल या फिर महरौनी लेकर जाना पड़ता है। सड़क खराब होने की वजह से समय ज्यादा लग जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
गांव में एएनएम कभी-कभार आती हैं और टीकाकरण कर चली जाती हैं जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान दिक्कत होती है। उन्हें दूर दराज अस्पताल में ले जाना पड़ता है। विभागीय लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हालत में पहुंच गया है।
शीला देवी, ग्राम प्रधान ककरूआ।

ग्राम ककरुआ स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर खराब पड़ा हैंडपंप- फोटो : LALITPUR