फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students should become responsible citizens by following the law: LV Antony Kumar

कानून का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनें छात्र : एलवी एंटोनी कुमार

Tue, 19 Aug 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students should become responsible citizens by following the law: LV Antony Kumar
ललितपुर। अपर पुलिस महानिदेशक रूल्स एवं मैनुअल एलवी एंटोनी देव कुमार ने छात्र-पुलिस अनुभवात्मक अधिगम (एसपीईएल) प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस और छात्रों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी विश्वास बढ़ाने के प्रति जागरुक किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक रूल्स एवं मैनुअल एलवी एंटोनी देव कुमार जनपद दौरे पर आए। यहां उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित छात्र-पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (एसपीईएल) प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में छात्रों को पुलिसिंग की प्रक्रियाओं तथा कानून-व्यवस्था की समझ प्रदान की गई। कानून का पालन करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ छात्रों में सामाजिक कर्तव्य और जिम्मेदारियों के प्रति जागरुकता बढ़ाई, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस और छात्रों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी विश्वास बढ़ाने के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed