फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students informed about career

छात्राओं को कैरियर के बारे में जानकारी दी

Fri, 01 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Students informed about career
ललितपुर (ब्यूरो)। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में छात्राओं को अपने कैरियर के बारे में सही निर्णय लेने को कहा गया।
विज्ञापन


श्री दिगंबर जैन सुधा सागर कन्या इंटर कालेज तालाबपुरा में अध्ययनरत छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने कहा कि छात्राएं अपने कैरियर के बारे में सही निर्णय लें, जिससे उनके जीवन का लक्ष्य प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए वैश्वीकरण और उदारीकरण के साथ ही अर्थव्यवस्था में भी परिवर्तन आया है, जिससे उद्योगों को मजबूती प्राप्त हो रही है और नये रोजगार का सृजन हो रहा है। सेवा उद्योग भी बढ़ रहे हैं और लाखों व्यक्तियों के लिए रोजगार का सृजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र, तकनीकि क्षेत्र, वित्तीय सेवाओं, शैक्षिक क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के साथ ही फिजिकल थेरेपिस्ट असिस्टेंट, डेंटल हाइजिनिस्ट वेेटेनरी, टेक्नीशियन, इनवायरमेंट हेल्थ स्पेशलिस्ट के साथ ही कन्सलटेंसी सेवाओं जैसे मैनेजमेंट, कंसलटेंट, हेल्थ केयर कंसलटेंट, प्रोडक्ट और रिस्क मैनेजर तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट मैनेजर जैसे नए उभरते रोजगार के क्षेत्रों के बारे में अवगत कराया।


उन्होंने महिलाओं के लिए आजीविका के अवसरों जैसे कि आंतरिक सज्जा, खाद्य मदों विशेषकर शिशु खाद्यों, खान पान इकाइयों सहित हॉस्पिटीलिटी के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में छात्राओं ने प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं, रेलवे और अध्यापन के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में सवाल किए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा जवाब दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कल्पना जैन सहित कॉलेज की अन्य अध्यापिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed