फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students disturb for making aadhar card

आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे छात्र-छात्राएं

Sat, 17 Oct 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students disturb for making aadhar card
आधारकार्ड बनवाने के लिए मुख्य डाकघर के गेट पर लगी छात्र-छात्राओं की कतारें। - फोटो : LALITPUR
ललितप़ुर। आधार कार्ड को दुरुस्त कराने और नया बनवाने के लिए छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह पांच बजे से छात्र - छात्राएं आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य डाकघर के गेट पर पहुंच जा रहे हैं, लेकिन पूरे दिन बीत जाने के बाद भी उनका काम नहीं हो पा रहा है। युवाओं का कहना है कि कर्मचारी जान बूझकर परेशान कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि वह 15 दिनों से प्रतिदिन आ रहे हैं, लेकिन विभागीय कर्मचारी कोई न कोई कमी बताकर टाल दे रहे हैं। इससे उनका काम भी नहीं हो रहा है और समय भी बर्बाद होता जा रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों प्रवेश, छात्रवृत्ति, जन्मतिथि संशोधन, पता संशोधित कराना तथा पहले बने आधार कार्ड में हुई त्रुटियों को दूर कराने के लिए छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक एक महीने से मुख्य डाकघर का चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि विभागीय कर्मचारी किसी न किसी प्रमाणपत्र की कमी बताकर लौटा दे रहे हैं। कभी कागजों की कमी, कभी सर्वर की दिक्कत तो कभी प्रिंटर खराब होने का बहाना करके लौटा देते हैं। शुक्रवार को सुबह छह बजे से लाइन लगाए लोगों ने अपनी परेशानियों को अमर उजाला से साझा किया।
विज्ञापन

मैं नदनवारा से सुबह छह बजे से आकर लाइन में लगा हूं। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराना है, एक हफ्ते से लगातार आ रहा हूं, लेकिन पोस्टआफिस कर्मी टाल मटोल कर रहे हैं। - सचिंदर सिंह, नदनवारा
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के प्रवेश के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर डलवाने के लिए एक हफ्ते से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डाक विभाग के कर्मचारी आनाकानी कर रहे हैं। - फूलवती, झांसीपुरा
मुझे छात्रवृत्ति के लिए नया आधार कार्ड बनवाना है। जो बैंकों में नहीं बन रहे हैं, जिससे डाकघर के चक्कर लगाना पड़ रहा है। सभी प्रमाणपत्र लेकर आया हूं। शुक्रवार की तिथि मिली है। - कपिल अहिरवार, रैदासपुर
कॉलेज में प्रवेश के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है। इसे जुड़वाने के लिए एक सप्ताह पूर्व आया था। शुक्रवार का टोकन मिला था। देर न हो जाए इसलिए सुबह छह बजे से ही लाइन में लग गया हूं। - शिवम, झांसीपुरा
छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए 40 किलोमीटर दूर से आकर आधार कार्ड बनवाने के लिए आया हूं। शुक्रवार की सुबह सवा छह बजे से लाइन में लग गया हूं। - हरपाल यादव, बड़ौखरा
आधार कार्ड में नाम गलत है। इसे सुधरवाने के लिए बैंक की शाखा में गया था। वहां से मना कर दिया गया, तो डाकघर जाने की सलाह दी गई। इस पर डाकघर में नाम सुधरवाने के लिए आया हूं। - राहुल, कलौथरा
गांव में जो आधार कार्ड बना था उसमें जन्मतिथि गलत अंकित हो गई है। जिससे कागजी कार्रवाई में परेशान होना पड़ रहा है। एक हफ्ते से सुधरवाने के लिए चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन अब तक नहीं हुआ। - सत्यम साहू, चौकाबाद
तीन दिन से आधार कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रही हूं। कुछ लोग बाद में आकर पहले काम करा ले रहे हैं। बाद में सर्वर डाउन होने या समय बीत जाने के बाद अगले दिन आने को कहकर टाल दिया जा रहा है। - मुस्कान, गोविंद नगर
छात्रवृत्ति के लिए स्कूल आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर भी मांग रहे हैं। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़वाने के लिए कई दिनों से आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - नाजनीन, गोविंद नगर
लड़के के स्कूूल में दाखिले के लिए परेशान हूं। स्कूल में आधार कार्ड मांगा जा रहा है। 15 दिनों से आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे को लेकर आ रही हूं, लेकिन तकनीकी कमियां बताकर नहीं बनाया जा रहा है। - गीता, झांसीपुरा

आधार कार्ड की त्रुटियों को दूर कराने के लिए आए लोगों को प्रतिदिन के हिसाब से टोकन देकर उन्हें नियत तारीख पर आने को कहा जा रहा है। बावजूद वह प्रतिदिन आकर शिकायत करते हैं। नियत तिथि पर आने वालों का काम उसी दिन हो जा रहा है। वहीं, इस कार्य में कोई भी बैंक सहयोग नहीं कर रहा है, जिससे आवेदन कर्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर बैंक सहयोग करते, तो इस तरह की समस्याओं का आसानी से निपटारा हो जाता। शुक्रवार को प्रिंटर खराब हो जाने के चलते काम में रुकावट आई है। शाम तक प्रिंटर ठीक करा लिया जाएगा। शनिवार से दिक्कतें नहीं आएंगी। - जिनेंद्र कुमार जैन, पोस्ट मास्टर, मुख्य डाकघर
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed