फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   student protest over incomplete marksheet

आठ सौ चौवन छात्रों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 11 Aug 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
student protest over incomplete marksheet
कलक्ट्रेट प्रागंण में रुके परीक्षाफल को लेकर प्रदर्शन करते एनएसयूआई के पदाधिकारी व छात्र - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जीआईसी के 854 छात्रों के रुके रिजल्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और जीआईसी के छात्रों ने लगातार दूसरे दिन कलक्ट्रेट प्रांगण में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अधूरे अंकों के कारण अन्य जगह प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा इंटरमीडिएट छात्रों के साथ किए खिलवाड़ के कारण उनके अंक नहीं चढ़ पाए हैं। इस कारण प्रवेश हेतु वह कहीं भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से छात्रों के भविष्य के साथ किए खिलवाड़ को लेकर कॉलेज प्रशासन पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की। इस दौरान अनशन स्थल पर मौके पर उपजिलाधिकारी सदर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों को 15 अगस्त तक अंक तालिका में सुधार कराने का आश्वासन दिया है। छात्रों के अनशन को पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हरिबाबू शर्मा ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 15 अगस्त तक छात्रों की अंकतालिका में संशोधन नहीं किया तो 16 अगस्त से एनएसयूआई के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस छात्रों के अधिकार और समस्या के लिए उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अनशन में जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम शुक्ला, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रूपम झा, एनएसयूआई महासचिव शिवांश शर्मा, कपिल सेन, सुंदरम राठौर, उपाध्यक्ष दीपक चौहान, कृष्णकांत रजक, समीर, अरबाज खान, ऋषि रजक, जयकुमार, जय सक्सेना, राजीव, प्रिंस गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, अनुराग सिरोठिया, आयुष नामदेव, आनंद झा, अर्पित सेन, अमित कुमार, विवेक शर्मा, चंद्रशेवन प्रजापति, सिद्धार्थ जैन, अखिलेश, राज सेन, कपिल सेन, ऋषि साहू, अभय साहू, मनीष निरंजन, दीपांशु कौशिक, अभय पाराशर, आकाश बाजपेयी, विशाल झा, आदर्श जैन, राघव गंगेले, राहुल पाल, अनिल कुमार, मोनू, ताहिर, साहिल राठौर, आदेश राठौर, राहुल प्रसाद, शिवम्, धर्मेंद्र, खुशीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed