{"_id":"61312c7c8ebc3e7a211311ea","slug":"student-parliament-formed-lalitpur-news-jhs20336913","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र सांसद: हिंदी मीडियम में पार्थ और अंग्रेजी माध्यम में अनूप चुने गए प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र सांसद: हिंदी मीडियम में पार्थ और अंग्रेजी माध्यम में अनूप चुने गए प्रधानमंत्री
विज्ञापन
विद्यालय में मतदान करते छात्र सांसद
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्र संसद के चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए पार्थ रावत को और उप प्रधानमंत्री पद के लिए उमेश पटेल को चुना गया। वहीं, इंग्लिश मीडियम में प्रधानमंत्री पद के लिए अनूप निरंजन और उप प्रधानमंत्री पद के लिए भैया मयंक निरंजन विजयी घोषित किए गए। प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह शुक्रवार को इसकी घोषणा वंदना सत्र में करेंगे।
प्रभारी राम कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में छात्र संसद चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पद हेतु सात और उप प्रधानमंत्री पद हेतु दो उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए। कॉलेज के हॉल में हुए मतदान में विद्यालय के कुल 142 सांसदों में से 129 सांसदों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना का कार्य राम कुमार त्रिपाठी, राजेश दीक्षित, कुवर सिंह कुशवाहा, साहिल जैन एवं रामकुमार कुशवाहा की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें प्रधानमंत्री पद हेतु सर्वाधिक 39 मत पार्थ रावत को और दूसरे स्थान पर रहे हर्ष प्रताप सिंह को 34 मत प्राप्त हुए। वहीं, उप प्रधानमंत्री पद के लिए उमेश पटेल को 73 मत प्राप्त हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अंकित राजपूत को 23 मतों से पराजित किया।
इधर, अंग्रेजी माध्यम स्कूल में छात्र सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री पद का चुनाव किया गया। इसमें प्रधानमंत्री पद के लिए अनूप निरंजन और उप प्रधानमंत्री पद हेतु मयंक निरंजन विजयी घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया प्रभारी चंद्रशेखर की देखरेख में संपन्न हुई। विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेश कुमार ने तीन सितंबर को वंदना सत्र के समय प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह द्वारा प्रधानमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री के नामों की घोषणा की जाएगी।