{"_id":"5f9093f78ebc3e9b7c13b9f7","slug":"student-increasing-in-school-lalitpur-news-jhs1792396185","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में धीरे-धीरे बढ़ रही विद्यार्थियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में धीरे-धीरे बढ़ रही विद्यार्थियों की संख्या
विज्ञापन
जीआईसी में छात्रों की थर्मल स्केनिंग करते शिक्षक
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। स्कूलों में धीरे-धीरे छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जहां 6092 छात्र-छात्राएं विद्यालयों में आए वहीं, मंगलवार को इनकी संख्या 5229 थी। विद्यालयों में कोविड से बचाव के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
बुधवार को और दो हजार अभिभावकों ने सहमति पत्र जमा कराए गए हैं। अब तक कुल 19441 लोग सहमति पत्र जमा करा चुके हैं।
कोरोना से बचाव का ध्यान रखते हुए स्कूल, कालेज दो पालियो में संचालित किए जा रहे हैं। सुबह की पाली में सुबह 8.50 बजे से 11.50 बजे तक कक्षा 9 व 10 की कक्षाएं एवं कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं दोपहर 12.20 बजे से 3.20 बजे तक चलाई जा रही हैं। इस दौरान छात्रों के मध्य छह फुट की दूरी व एक डेस्क पर एक विद्यार्थी को ही बैठाया जा रहा है। इसके बाद भी कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों में नहीं भेज रहे हैं। हालांकि, स्कूलों में धीरे-धीरे बच्चे पहुंच रहे हैं। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो 21 अक्तूबर को जिले में 6092 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई। इससे पहले 19 अक्तूबर को 4279 छात्र, 20 अक्तूबर को 5229 छात्रों की हाजिरी दर्ज की गई थी। इसी तरह सहमति पत्रों की संख्या भी बढ़ रही है। 19 अक्तूबर को 17268, 20 अक्तूबर को 18706, 21 अक्तूबर को 19441 सहमति पत्र जमा किए गए व्हैं।
----
ये हैं निर्देश
विद्यालय खुलने से पऱ्ले सेनेटाइज किया जाए। यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रत्येक पाली के उपरान्त नियमित रूप से हो। विद्यालयों में सैनिटाइजर, हैंडवॉश, थर्मल स्केनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाए। यदि किसी विद्यार्थी या शिक्षक या अन्य कार्मिक को खासी, जुकाम, बुखार के लक्षण हो तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाय।
विज्ञापन
----
स्कूलों में छात्रों की हाजिरी धीरे-धीरे बढ़ रही है। प्रधानाचार्य उन अभिभावकों से फोन पर संपर्क स्थापित कर रहे हैं, जो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। त्योहार भी कम उपस्थिति का एक कारण हो सकता है।
रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक