फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   student body found in govind sager dam

गोविंद सागर बांध में मिला छात्रा का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 05 Jan 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
student body found in govind sager dam
घंटाघर पर शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन व मोहल्लावासी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बड़ापुरा निवासी बारहवीं की छात्रा का शव गोविंद सागर बांध में मिला। सुबह सात बजे वह कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी, इसके बाद दस बजे पुलिस को सूचना मिली की युवती का शव बांध में पड़ा हुआ है। पुलिस ने पानी में डूबकर मौत का मामला दर्ज किया तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शहर के मुख्य चौराहा घंटाघर पर छात्रा का शव रखकर जां लगा दिया करीब आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। वे मांग कर रहे थे कि उनकी बेटी की हत्या की गई है, हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं परिजन जाम खोलकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोविंद सागर बांध में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को एक छात्रा का शव पानी में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बांध से लड़की के शव को पानी से बाहर निकलवाया। छात्रा की उम्र 18 वर्ष थी। उसके साथ स्कूल बैग भी मिला है। बैग में मिले परिचय पत्र के आधार पर उसकी पहचान मोहल्ला बड़ापुरा निवासी मुस्कान पुत्री किरन रजक के रुप में हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी उसके घर पहुंचकर परिजनों को दी। परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर हत्या की आशंका जताते हुए चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मांग पर दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। मुकदमा पानी से डूबने पर हुई मौत का लिखे जाने से नाराज परिजन छात्रा का शव लेकर घंटाघर पहुंच गए और उक्त मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्होंने जाम लगा दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर परिजन मान गए और शव को घर ले गए। छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतका के पिता किरन रजक ने बताया कि पुत्री कक्षा बारहवीं की छात्रा थी और शनिवार की सुबह सात बजे कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद करीब दस बजे पुलिस ने घर पर सूचना दी कि पुत्री मुस्कान गोविंद सागर बांध में मृत पाई गई है। उसने आशंका जताते हुए बताया कि पुत्री की हत्या हुई है। मुस्कान दो भाई बहन थे, जिसमें मुस्कान छोटी थी।

गोविंद सागर बांध के पानी में छात्रा का शव मिला है। पूूरे प्रकरण की जांच की जा रही है कि पानी में डूबने से मौत हुई है या अन्य कोई कारण है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed