फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Storm, rain wreaks havoc... electricity, water crisis

Lalitpur News: आंधी, बारिश का कहर... बिजली, पानी का संकट

Sun, 04 May 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Storm, rain wreaks havoc... electricity, water crisis
- गिरे पेड़, लगा जाम, आवागमन बाधित
विज्ञापन

- टिन शेड उड़े, बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव
सवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-तालबेहट-महरौनी। शनिवार को तेज आंधी और बारिश के कहर से जनजीवन प्रभावित रहा। बिजली, पानी के संकट से तो लोग जूझे ही हैं, साथ ही कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, तेज हवा के कारण लोगों के घरों के टिनशेड और तिरपाल गिर गए। ललितपुर समेत महारौनी, तालबेहट के लोगों को संकट का सामना करना पड़ा।
बारिश के दौरान जगह-जगह पेड़ गिरने से मुख्य सड़कें बाधित हो गईं। जिससे लोगों को रास्ता बदलना पड़ा। वहीं, बारिश होने से सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद वन विभाग की टीमों द्वारा पेड़ों को काटकर सड़कों से हटाया गया।
विज्ञापन

शहर में शनिवार की दोपहर में लगभग पौने तीन बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी आने से धूल का गुबार उठने लगा और सड़क किनारे दुकानों व फुटपाथी दुकानदारों के सड़कों पर रखा सामान आंधी आने से तितर-बितर हो गए। कई जगह दुकानों के टिनशेड टूटकर गिर गए तो कहीं सड़क किनारे रखे होर्डिंग उड़ गए। इसी दौरान घने काले बादल छा गए और बारिश भी होने लगी, जिससे आंधी और बारिश के चलते दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। घने काले बादल छाने से अंधेरा सा हो गया। जिससे वाहन चालकों को दिन में वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। आंधी और बारिश एक साथ आने की वजह से वाहनों की गति धीमी हो गई। वहीं बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल गई। जबकि वन विभाग द्वारा पुलिस लाइन के पास पहुंचकर मुख्य सड़क पर गिरे पेड़ को आरी से काटकर अलग किया गया और तब जाकर रास्ता खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
तापमान में आई गिरावट
बारिश होने की वजह से तापमान में भी अचानक तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ गई। दोपहर में जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री था, वहीं, बारिश होने से दोपहर में तीन बजे तापमान 36 डिग्री पहुंच गया और शाम को चार बजे तापमान 35 डिग्री और पांच बजे तापमान 34 व पांच बजे तक तापमान बारिश होने से 33 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद शाम छह बजे तक तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया।
-----------------
रामनगर, स्टेशन रोड, पुलिस लाइन रोड, चर्च रोड पर हाईटेंशन तारों पर गिरे पेड़, बिजली ठप
तेज आंधी व बारिश से शहर में मुख्य चर्च रोड पर हाईटेंशन तारों पर पेड़ झुक गए। वहीं, रामनगर में भी हाईटेंशन तारों पर पेड़ गिर गए। जबकि पुलिस लाइन के पास मुख्य सड़क पर पेड़ टूटकर हाईटेंशन तारों पर गिर गया, यह पेड़ बीच सड़क पर गिरने से इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। वहीं, कलक्ट्रेट चौराहे पर भी आधी सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया। जिला पंचायत के पास स्टेशन रोड पर एक बड़ा पेड़ टूटकर हाईटेंशन लाइनों को तोड़ता हुआ बीच सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन दो घंटे तक बाधित रहा। वहीं वर्णी कॉलेज के सामने चौराहा के पास आधी सड़क पर पेड़ गिर गया। इसके साथ ही यहां पेड़ एक फुटपाथी खोखा पर पेड़ गिर गया, जिससे खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, डैम रोड पर गुरूनानक धर्मशाला के पास एक पेड़ टूटकर सड़क किनारे गिर गया, जिससे यहां भी आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, सदनशाह चौराहा के पास भी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने से शहर की 33 केवी लाइन भी फाल्ट में आ गया, जिससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश रुकने के बाद बिजली विभाग द्वारा लाइनमैन कर्मचारियों के माध्यम से पेट्रोलिंग शुरू कराई और एक-एक फीडर की बिजली सुचारू करने को लाइन जोड़ने कार कार्य शुरू किया गया।
-----------
जायद की फसल को बारिश से होगा फायदा
रबी और खरीफ की फसलों के बीच छोटे से मौसम में जायद की फसल बोई गई है और इनमें जायद में मूंग, उड़द, सूरजमुखी और हरा चारा बोया गया है। इसके लिए नहर या नलकूप से सिंचाई मुख्य माध्यम होता है, लेकिन इस बार मई के शुरुआत में ही बारिश होना जायद की फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। जायद की फसलें अधिकांश: मड़ावरा, महरौनी, जखौरा और बिरधा क्षेत्र में सबसे अधिक होती है। हालांकि तेज आंधी आने से आम के फल गिरने से नुकसान भी बताया जा रहा है।

--------------
गाज गिरने से महिला की मौत
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम घिसौली निवासी अमरवती (35) पत्नी बृषभान शनिवार को दोपहर में आंधी आने के चलते खेत में भूसा सुरक्षित स्थान पर रख रही थी, इसी दौरान घने घने बादल छा गए और तेज आवाज के साथ गाज गिर गई, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed