फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   stopage demand for shtabdi and sabermati express

शताब्दी और साबरमती का रखा जाए स्टॉपेज बरकरार

Tue, 02 Feb 2021 08:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
stopage demand for shtabdi and sabermati express
train 2.jpg - फोटो : train 2.jpg
ललितपुर। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में शताब्दी एवं साबरमती एक्सप्रेस का स्टॉपेज बरकरार रखने की मांग की है। इसमें कहा गया कि कई ट्रेनों के बंद होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के प्रयासों से ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव हुआ था, जिससे जनपद समेत आसपास के अन्य जिले के लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो गई है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार व सांसद जिले के विकास में रोड़ा बने हुए हैं। कहा कि यह पता चला है कि शताब्दी का ठहराव ललितपुर में बंद किया जा रहा है। इसी तरह साबरमती का जाखलौन व धौर्रा स्टॉपेज बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि शताब्दी का ललितपुर में स्टॉपेज एवं साबरमती का जाखलौन व धौर्रा में स्टॉपेज बंद हुआ तो पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, नवनीत किलेदार, अजय प्रताप सिंह तोमर, हरी बाबू शर्मा, प्रमोद त्रिपाठी एडवोकेट, बबली त्रिपाठी, असलम खान, मोहम्मद इमरान, वैभव जैन, शकील मंसूरी, अंकित यादव, मोंटी शुक्ला, मोहम्मद ओवैस खान, मुकेश मौजूद रहे। अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ जावेद एडवोकेट एवं संचालन मोहम्मद आसिफ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed