{"_id":"68671b6ecc774afbdfe23f1e793258ce","slug":"stop-shops-to-protest-the-auction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध पर दुकानों की नीलामी रोकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध पर दुकानों की नीलामी रोकी
ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगरपालिका द्वारा लोगों द्वारा विरोध करने पर दुकानों की नीलामी रोक दी गई है।
नगर पालिका द्वारा निर्मित दुकानों को नीलाम करने के लिए शुक्रवार को पालिका सभागार में खुली बैठक हुई, इसमें डॉ. शादीलाल कांपलेक्स के प्रथम तल की दुकानों, गेंदालाल पेट्रोल पंप के निकट राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन कॉमर्शियल कांपलेक्स के प्रथम तल की दुकानों व सुपर मार्केट में स्थित मां कर्माबाई कांपलेक्स की दुकानों की नीलामी होनी थी।
बैठक में नगर पालिका के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल भी मौजूद थे। नीलामी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पहले करीब एक दर्जन लोग सभागार में पहुंच गए और विभागीय कर्मचारियों द्वारा गुमराह करने व नीलामी से दूर रखने का आरोप लगाने लगे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से नीलामी प्रक्रिया को स्थगित कर बैठक निरस्त कर दी गई।
सार्वजनिक नहीं की सूची
शुक्रवार को पालिका द्वारा जिन दुकानों की नीलामी करने के लिए खुली नीलामी बैठक आयोजित की थी, उन दुकानों की सूची को सार्वजनिक नहीं किया गया।
बैठक का विरोध करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित लिपिक ने दुकानों की सूची नहीं बताई और न ही सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया। उनको पता ही नहीं था कि कौन-कौन सी दुकानों की नीलामी होनी है।