फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stop dam work, would receive compensation

बांध का काम न रोकें, मुआवजा मिलेगा

Sun, 16 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Stop dam work, would receive compensation
dam lalitpur - फोटो : demo pic
जनपद के विकास खंड बार के ग्राम भावनी में बन रहे भावनी बांध के निर्माण में कुछ किसानों द्वारा व्यवधान पैदा करने की शिकायत पर मौके पर गई तहसीलदार प्रीति जैन ने किसानों की समस्या को सुना। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सात दिन के अंदर किसानों को उनकी परिसंपत्तियों के भुगतान कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सात दिन तक किसानों को बांध के निर्माण में किसी तरह का व्यवधान न डालने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बांध निर्माण का कार्य देख रही कंपनी के मैनेजर ने मंडलायुक्त झांसी मंडल केराम मोहन राव को एक शिकायती पत्र देकर कुछ किसानों पर बांध के निर्माण में व्यवधान डालने का आरोप लगाते हुए बांध के निर्माण में हो देरी की बात कही थी। जिस पर मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी तालबेहट से इस मामले की जांच करवा कर रिपोर्ट देनें के निर्देश दिए थे।  
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार प्रीति जैन ग्राम भावनी गई। वहां उन्होंने सिंचाई विभाग के जेई एसपी सिंह और जिलेदार की मौजूदगी में किसानों से बात कर उनका पक्ष लिया। जिस पर कोमल, सुरेश, श्रीराम और प्रीतम आदि ने बताया कि उनकी जमीन बांध के डूब क्षेत्र में चली गई है। जिसका विभाग मुआवजा दे रहा है परंतु विभाग बंधी, पेड़, कूप आदि का मुआवजा बाद में देने की बात कह रहा है। जो उनके साथ अन्याय है। जिस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परिसंपत्तियों के मुआवजा के लिए विभाग के शासन को डिमांड भेज दी है । शासन से पैसा आते ही उसका भुगतान कर दिया जाएगा। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तहसीलदार ने सात दिन के अंदर किसानों की परिसंपत्तियों का भुगतान कराने के निर्देश दिए । तब तक किसानों को बांध के निर्माण में व्यवधान न डालने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed