Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   State Vice President of BJP Minority Cell arrested for black marketing of government ration

Lalitpur News: सरकारी राशन की कालाबाजारी में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
State Vice President of BJP Minority Cell arrested for black marketing of government ration
ललितपुर। पुलिस ने शुक्रवार को सरकारी राशन की कालाबाजारी के गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। मुख्य सरगना भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन उर्फ अंचल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सरकारी राशन की कालाबाजारी के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। जांच में पता चला कि रियायती मूल्य पर लोगों को दिए जाने वाले चावल के फर्जी और कूटरचित तरीके से बिल बनाकर एक गिरोह कालाबाजारी कर रहा है। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में सिविल लाइन निवासी अनिल जैन उर्फ अंचल के बारे में पता चला। शुक्रवार को पुलिस ने मसौरा बैरियर से महरौनी जाने वाली सड़क पर पुल के नीचे से अनिल जैन को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपी सार्थक जैन और जितेंद्र जैन उर्फ बल्लू दोनों निवासी मोहल्ला सुभाषपुरा को अवंतीबाई प्रतिमा के पास से दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह के सदस्य अलग-अलग जगहों से सरकारी योजनाओं जैसे पीडीएस, एमडीएम, आईसीडीएस के फोर्टीफाइड चावल को कोटेदारों, लाभार्थियों और अन्य लोगो से सांठगांठ करके सस्ते दामों में खरीद लेते थे। फिर उसे ललितपुर और मध्य प्रदेश के जिलों के टिन शेडों में एकत्रित करते हैं। इसके बाद फर्जी तरीके से बिल बनाकर लोडिंग करना दिखाते। इसके बाद इसे बेच देते। कुछ दिन पूर्व वे ललितपुर से फोर्ट्रीफाइड चावल की 590 बोरी को ट्रक में लादकर कुरुक्षेत्र, हरियाणा में बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनके साथियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल, एक कार, 1.10 लाख रुपये, पर्स से डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने बताया कि मामले में अभी जांच की जा रही है। जो भी इस कारोबार में लिप्त होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





अनिल जैन अंचल भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। सरकारी राशन के खाद्यान्न की कालाबाजारी करने में मुख्य आरोपी होने की जानकारी पर संगठन के प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed