{"_id":"68a4e4dc0961c98395068b0b","slug":"state-ministers-son-accused-of-abusing-audio-goes-viral-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-622538-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राज्यमंत्री के पुत्र पर गाली-गलौज करने का आरोप, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राज्यमंत्री के पुत्र पर गाली-गलौज करने का आरोप, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गाली-गलौच का ऑडियो वायरल होने के मामले दो पक्ष के लोगों ने एसपी से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला सुभाषपुरा निवासी सुमित अग्रवाल ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि
उसका एक प्लॉट आईटीआई कॉलेज के सामने है। राज्यमंत्री के पुत्र यह जमीन हथियाना चाहते हैं। 17 अगस्त की शाम को उसे फोन करके मवेशी बाजार पर एक साथी के साथ आए। जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया। मना किया तो रात करीब सवा आठ बजे राज्यमंत्री के पुत्र का फोन आया। जिसमें उन्होंने उसके साथ गाली गलौज कर प्लॉट पर जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।
वहीं राज्यमंत्री के पुत्र सुरेंद्र पंथ ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 17 अगस्त की शाम को मवेशी बाजार में एक दुकान पर विपक्षी ने उसे आईटीआई के पास स्थित जमीन के संबंध में बुलाया और पैसों की मांग की। यह भी धमकी दी कि जब तक वह 70 हजार रुपये नहीं देगा वह दाखिल खारिज नहीं होने देगा। उसे एक घंटे तक बैठाया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे रात में फोन किया तो उक्त व्यक्ति ने कॉल रिकार्डिंग कर ली। रिकार्डिंग को तोड़ मरोड़कर वायरल कर दिया।
विज्ञापन