{"_id":"614501aa8ebc3e88a07ef967","slug":"state-minister-shabby-road-letter-dipty-cm-lalitpur-news-jhs2045794109","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने दो सड़कों के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने दो सड़कों के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
road.jpeg
- फोटो : road.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोंगराखुर्द/ललितपुर। प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने महरौनी क्षेत्र की दो खस्ताहाल सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण के लिए डिप्टी सीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दोनों ही सड़कें क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इस पर गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि राज्यमंत्री के प्रयास से जल्द ही दोनों सड़कों के बनने की मंजूरी मिल जाएगी।
जिले की खस्ताहाल सड़कों के बनवाने को लेकर अमर उजाला की मुहिम को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने गंभीरता से लेते हुए महरौनी-नाराहट मार्ग की करीब 28 किमी और गौना से पिपरट मार्ग की करीब 26 किमी सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखा है। अमर उजाला ने इन दोनों खबरों को 10 अगस्त और 27 अगस्त को पेज संख्या दो पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इन खबरों को राज्यमंत्री ने संज्ञान में लिया। दोनों मार्ग पूर्णरूप से गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन मार्गों में महरौनी से नाराहट होते हुए गौना तिराहे को झांसी-सागर नेशनल हाईवे को जोड़ता है। जबकि, दूसरा मार्ग गौना से पिपरट होते हुए ललितपुर मड़ावरा, मदनपुर मार्ग को जोड़ता है। राज्यमंत्री की इस पहल से क्षेत्रवासियों में सड़क निर्माण की उम्मीद जाग गई है।
----------------
फोटो-
यह इस क्षेत्र की प्रमुख सड़कें हैं जिनको टू लाइन बनवाने के लिए मैंने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी एवं ङिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखा है। कोशिश करूंगा कि जल्द दोनों सड़कों का निर्माण शुरू हो।
विज्ञापन
-मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री उप्र