फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   state goverment intention to increase income of farmers

सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रही

Thu, 14 Jan 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
state goverment intention to increase income of farmers
महरौनी में कृषि गोष्ठी में मौजदू किसान - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत बुधवार को कृषि गोष्ठी में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। पांच किसानों को गेहूं ढंकने के लिए तिरपाल और कृषि उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को विकासखंड सभागार में मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पूर्व की अपेक्षा इस वर्ष नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य बेहतर हुआ है। किसान किसी भी प्रकार की समस्या को संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी बिरधा ने किसानों को खेती के विकास में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की जानकारी दी। मंचासीन अतिथियों ने उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले कृषक सुखनंदन छपरट, मूरत सिंह उल्दनाकलां, मनप्यारे बारौन, प्यारेलाल क्योलारी, हरिकेश गुढ़ा, कुंजीलाल खिरियालटकंजू, मनसुख भौड़ी, रामदास खिरियालटकंजू, चिमनलाल छापछौल तथा खुशीलाल खिरियालटकंजू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पंचायत राज विभाग द्वारा निर्मित सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव हेतु बगाज माता सौजना, शिवानी साढूमल एवं राधे राधे बुदनी मड़ावरा स्वयं सहायता समूहों को ‘रोशन चाभी’ का वितरण किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कृषक बलराम अमौरा, बब्बूराजा अगौरा, रामकुमार रुकवाहा, बुद्देराम बम्हौरीघाट, महेश अगौरा तथा नाथूराम उल्दनाकलां को अनुदान पर स्प्रेयर मशीन का वितरण किया गया। राधाकृष्ण स्वयं सहायता समूह सौजना की अध्यक्षा गुड्डी ने बताया कि समूह से जुड़ने के पश्चात उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुधरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम मो. कमर, बीडीओ सुनील कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके सेठ, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, एआर कोऑपोरेटिव रमेश गुप्ता, परियोजना अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग नीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं कृषक उपस्थित रहे।

महरौनी में कृषि गोष्ठी में किसान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ?

महरौनी में कृषि गोष्ठी में किसान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ?- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed