{"_id":"890ccfe0bf5455ce4866b4b7387d6106","slug":"starved-school-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में 25 प्राथमिक स्कूल एवं आठ पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। प्राथमिक स्कूलों में स्वीकृत 24 के मुकाबले 16 प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों के स्वीकृत 75 पद में 30 पद भरें हैं। इसी प्रकार आठ जूनियर हाईस्कूल में स्वीकृत आठ पदों के मुकाबले दो प्रधानाध्यापक हैं। सहायक अध्यापक के स्वीकृत 17 पद में से 9 पद भरें हैं। जूनियर हाईस्कूल शिवालय, गोविंदनगर, तालाबपुरा, क्रमोत्तर कन्या स्टेशन, आदर्श विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद खाली हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबयाना में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के सभी पद खाली हैं। इस तरह प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में 67 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं।