{"_id":"5e333cce8ebc3e4b37681117","slug":"stamp-vendor-strike-lalitpur-news-jhs15881379","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन कमीशन के विरोध में स्टांप वेंडर्स हड़ताल पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन कमीशन के विरोध में स्टांप वेंडर्स हड़ताल पर रहे
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे स्टांप वेंडर
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। कचहरी परिसर और तहसील में स्टांप वैंडरों ने बृहस्पतिवार को स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन कमीशन के विरोध में धरना-प्रदर्शन करते हुए हड़ताल की। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विभिन्न मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
ऑल यूपी स्टांप वैंडर्स एसोसिऐशन के बैनर तले जिला इकाई ने प्रांतीय आह्वान पर स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन कमीशन के विरोध में कचहरी परिसर में धरना दिया और विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने को आवाज उठाई। उन्होंने कलैक्ट्रेट चौराहा पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि पांच हजार रुपये मूल्य तक के स्टांप प्रचलित पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही जारी किए जाएं। ई-स्टांप प्रणाली में उनका अनुबंध निजी कंपनी से न होकर सीधे राज्य सरकार से किया जाए। उन्हें मैन्युअली स्टांप पर मिलने वाला एक प्रतिशत कमीशन ई-स्टांप पर भी दिया जाए। समस्त स्टांप वैंडरों को उनके पूर्व से बैठने की जगह पर सुरक्षित चैंबर बनाने की अनुमति प्रदान की जाए, लाइट एवं इंटरनेट की व्यवस्था की जाए और उसका निर्धारित कम से कम बिल लिया जाए। मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में उन्होंने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस मौके पर मुकेश भार्गव, संजय कुमार, मुकेश निरंजन, विजय कुमार, सुखदयाल अहिरवार मौजूद रहे। उधर, हड़ताल के कारण छोटे स्टांप लेने के लिए लोग भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।