फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stamp stop picketing

डाक टिकट पर रोक के विरोध में धरना

Sat, 19 Sep 2015 01:00 AM IST
ललितपुर (ब्यूरो)।
ललितपुर (ब्यूरो)। Updated Sat, 19 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
 Stamp stop picketing

ललितपुर (ब्यूरो)। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राजीव गांधी और इंदिरा गांधी पर डाक टिकट पर रोक के विरोध में धरना दिया गया। शुक्रवार को घंटाघर प्रांगण में केंद्रीय संचार मंत्री के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार ने द्वेश पूर्वक इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर डाक टिकट पर रोक लगाई जा रही है। 

विज्ञापन



इसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। कांग्रेस द्वारा कभी द्वेवभावना से कोई कार्य नहीं किया गया, बल्कि किसानों, व्यापारियों और युवाओं के हितों का कार्य कांग्रेस पार्टी की नीति है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल जैन सीमा, रामस्वरूप देवलिया, अजय तोमर, बिट्टू राजा, डा. सुनील खजुरिया, तुलसीराम, हरीकिशन बाबा, इंदर राजा, आनंद कुशवाहा, अजय कुशवाहा, प्रेम कुमार, मोहन सिंह, अखिलेश सम्राट, देशपत प्रधान, हरचरन कुशवाहा, ऊदल सिंह पटेल, रामनरेश दुबे, सुरेंद्र जैन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

24 घंटे बिजली को खून से लिखा खत

ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले को चौबीस घंटे बिजली देने की मांग को लेकर खून से खत लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा है। खून से लिखे पत्र में लिखा गया है कि ललितपुर में बजाज पावर प्लांट में बनने वाली बिजली और रोजगार चाहिए। भीख नहीं अधिकार चाहिए और 24 घंटे बिजली चाहिए। जमीन हमारी, पानी हमारा, फिर हम अंधकार में क्यों रहें। मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा। पत्र पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल जैन सीमा, अमित प्रिय जैन, नदीम शबनम, रामनरेश दुबे, समद खान, जसपाल बंटी, आनंद कुशवाहा, सद्दाम, जयनारायण वाल्मीकि, पी के नायक, सुरेंद्र जैन के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed