फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   staff absent during inspection

विकास भवन के कई कार्यालयों में गैर हाजिर रहे कर्मचारी

Wed, 02 Sep 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
staff absent during inspection
ललितपुर। सीडीओ ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के रजिस्टर मंगाकर उपस्थिति जांची। इस दौरान कई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इस पर उन्होंने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने सुबह 10.30 बजे विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में रोहित सिरोठिया कंप्यूटर ऑपरेटर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार अनुपस्थित रहे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में अभिषेक द्विवेदी कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित रहे। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में गोविंद दास अहिरवार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, राजीव कुमार उपाध्याय व्यायाम प्रशिक्षक एवं वीरभद्र भारती वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित रहे। सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में कनिष्ठ सहायक मुजीब अहमद अनुपस्थित रहे। जिला विकास कार्यालय में शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहायक लेखाकार अनुपस्थित रहे। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में सुरेंद्र प्रसाद मानचित्रकार एवं शुभ्रा मालवीय सहायक बोरिंग टेक्नीशियन अनुपस्थित रहे। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कार्यालय में मुन्नी देवी चपरासी गैरहाजिर मिली। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यालय में फूल सिंह चपरासी अनुपस्थित रहे। इस पर उन्होंने कहा उपरोक्त अनुपस्थिति कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बिना अनुमति के आहरित नहीं किया जाए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेकर तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed