फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   stadium open for sports man, no trainer

खिलाड़ियों के लिए खुला स्टेडियम, प्रशिक्षकों की कमी

Fri, 12 Jun 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
stadium open for sports man, no trainer
ललितपुर। प्रशासन ने शहरवासियों की फिजिकल फिटनेस के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम खोल दिया है। लेकिन, अभी भी स्टेडियम में जाने से खिलाड़ी कतरा रहे हैं। कोरोना के संक्रमण के भय से ज्यादातर खिलाड़ी अपने घर पर ही अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में इंडोर गेम्स अभी बंद हैं। ओपन गेम्स के अभ्यास हो रहे हैं। स्टेडियम में 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। कोरोना संक्रमण के कारण स्टेडियम में भीड़ कम आ रही है। दिनभर स्टेडियम खाली रहता है और खुलने के समय में भी गिनती के ही लोग आते हैं। स्टेडियम में अभी एक भी कोच नहीं है, जिससे जो खिलाड़ी आते भी हैं तो उन्हें प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उपक्रीडा अधिकारी ने बताया कि बीते मार्च में प्रशिक्षिकों का कैंप पूूरा हो गया था, जिसके बाद लॉकडाउन हो गया, फिर नए प्रशिक्षिकों की भर्ती नहीं हो पाई। अब खेल निदेशालय द्वारा टेंडर प्रक्रिया के तहत जल्द ही प्रशिक्षकों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में अभी खिलाड़ी बहुत कम आ रहे हैं, जिससे अभी पंजीयन प्रक्रिया भी सुचारु नहीं हो पाई है। ग्राउंड में अभी कुल 15 से 20 लोग ही आते हैं। जिनके नाम लिखे हुए हैं। ग्राउंड में आते व जाते समय खिलाड़ियों को हाथ धुलने के लिए डिटॉल और सैनीटाइजर की व्यवस्था गेट पर की गई है। बिना मास्क के किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं है। ग्राउंड में केवल फिजिकल फिटनेस जैसे योग- व्यायाम और दौड़ के लिए ही लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
स्टेडियम खुलने का समय
र्स्पोट्स स्टेडियम सुबह 5 बजे से साढ़े बजे तक और शाम को 5 बजे से 8 बजे तक खोला जा रहा है। इसमें सावधानियां भी बरतीं जा रहीं हैं।
-----------------------
लॉकडाउन के पहले हम लोग दोनों समय क्रिकेट का अभ्यास करते थे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को हम लोग अब घर पर रहकर ही अपना अभ्यास कर रहे हैं। समय- समय पर हमारे कोच द्वारा हमें टिप्स भी मिलती रहती हैं। संक्रमण से बचाव के लिए अभी स्टेडियम में नहीं जा रहे हैं।
- प्रिंसी राजा
---------------------
कोरोना वायरस के चलते जब से लॉकडाउन हुआ, तभी से घर पर ही खेल का अभ्यास कर रहे हैं। अभी अभ्यास के लिए स्टेडियम से बेहतर घर ही है, क्योंकि यहां पर किसी भी प्रकार के संक्रमण का भय नहीं रहता।
- मीनू यादव
---------------------
लॉकडाउन में घर पर रहते हुए ही अपने अभ्यास जारी रखा और अभी भी अभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास के लिए भले ही स्टेडियम क्यों न खोल दिए गए हों, लेकिन अभी जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक घर पर ही रहकर अभ्यास करते रहेंगे।
- राखी बुंदेला
---------------------
लॉकडाउन में हमारे कोच मु. नसीम ने हम लोगों को नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ- साथ खेल के संसाधन भी मुहैया कराए हैं। उनके प्रयासों से हम लोगों को राज्य स्तर पर खेलने का भी मौका मिला हैै।
- महिमा मिश्रा
---------------------
शहर में क्रिकेट के अभ्यास के लिए न तो सही पिच है और न ही खेल का मैदान है। जो ग्राउंड हैं उनकी हालत खराब है। अभी कोरोना संक्रमण फैल रहा है, जिससे बचाव के लिए खिलाड़ी घर पर ही अभ्यास कर रहे हैं और उनको समय- समय पर हमारे द्वारा टिप्स दी जाती है।
- मोहम्मद नसीम, अध्यक्ष जिला खेलकूद एसोसिएशन
-----------------------
प्रशासन के आदेशानुसार स्पोर्ट्स स्टेडियम को खोला गया है। इसमें नियमों का पालन कराया जा रहा है। कोरोना के संक्रमण के भय से बहुत कम खिलाड़ी स्टेडियम में आ रहे हैं। स्टेडियम में सभी खेलों के लिए जल्द ही नए कोच आने वाले हैं। इसके बाद खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण डिमल सकेगा।

- अश्वनी त्यागी, जिला उपक्रीडाधिकारी

खिलाड़ियों के इंतजार में सूना पड़ा बास्केटबॉल स्टेडियम

खिलाड़ियों के इंतजार में सूना पड़ा बास्केटबॉल स्टेडियम- फोटो : LALITPUR

खाली पड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम

खाली पड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम- फोटो : LALITPUR

हाईवे पर बना बहुदृदेशीय क्रीड़ा हॉल

हाईवे पर बना बहुदृदेशीय क्रीड़ा हॉल- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed