फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   stabe knife, dispute

मामूली कहासुनी में युवक को चाकू मारा, गंभीर, झांसी रिफर

Fri, 28 Aug 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
stabe knife, dispute
fight - फोटो : fight
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी के कुम्हेड़ी चौकी अंतर्गत दो पक्षों के आपसी विवाद में एक युवक को चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची कुम्हेड़ी चौकी पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम कुम्हेड़ी निवासी नरेंद्र (30) पुत्र आशाराम बुधवार की रात में करीब नौ बजे मुख्य बाजार में था। इसी दौरान उसका एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों में काफी देर तक कहासुनी होती रही। इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने दोनों को शांत करके अपने-अपने घर भेज दिया। इसके बाद दूसरा युवक कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ उसके घर आया और फिर से झगड़ने लगा। इसी दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और विपक्षी युवक ने मौका पाकर नरेंद्र को धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और जमीन पर ही गिरकर तड़पने लगा। सूचना मिलने पर कुम्हेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिस पर उक्त बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल पड़े नरेंद्र को तत्काल महरौनी सीएचसी भिजवाया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से उसे झांसी रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

stabe knife, dispute

stabe knife, dispute

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed