{"_id":"5f48058d8ebc3e3ce5602d79","slug":"stab-knife-two-critical-lalitpur-news-jhs174850358","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर घर में घुसकर किया हमला, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर घर में घुसकर किया हमला, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी न देने पर घर में घुसकर किया हमला, दो गंभीर
पुलिस ने युवा वाहिनी के एक नेता समेत चार पर किया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला चांदमारी में 20 हजार रुपये की रंगदारी देने से मना करने पर घर में घुसकर लोहे की छड़ों और लाठियों से मारपीट कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार को भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के एक नेता और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चांदमारी स्थित वसुंधरा कालोनी निवासी अंगद यादव पुत्र ने थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज 25 अगस्त को जब वह मोहल्ला के ही केतन उर्फ राजा यादव पुत्र जगदीश यादव के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था तो पुरानी सब्जी मंडी के पास मोहल्ला आजादपुरा निवासी भूपेंद्र तिवारी, कपिल तिवारी पुत्रगण कैलाश नारायण तिवारी ने राजा को रोककर कहा कि उसे बीस हजार रुपये सुबह दस बजे तक दे देना। तब राजा व उसने कहा कि क्यों नाजायज पैसे मांग रहे हो और मौके से दोनों लोग चले गए। इसके बाद अगले दिन 26 अगस्त को करीब तीन बजे दिन में जब वह अपने निर्माणाधीन मकान में मौजूद था और उसके घर पर ही राजा उर्फ केतन व ग्राम मैलार निवासी राहुल यादव मौजूद थे। इसी दौरान कपिल तिवारी, भूपेंद्र तिवारी एवं पुराना सूचना केंद्र निवासी मनीष पुरोहित पुत्र दिनेश पुरोहित व गांधीनगर निवासी निदान तिवारी अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों से आए, जो अपने हाथों में डंडे व लोहे की छड़ों के साथ उसके घर की ओर आए और राजा यादव से बोले कि रुपए अभी तक नहीं भेजे। मुझे बीस हजार रुपये चाहिए, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे। तब राजा ने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है। इस पर उक्त चारों ने राजा यादव को घर में ही घुसकर मारना पीटना शुरु कर दिया। इससे राजा को चोटें आईं। वह डरकर घर के अंदर छुप गए तो वे सभी लोग घर के अंदर भी मारते गाली गलौज करते हुए भाग गए। इससे राजा यादव व राहुल को गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद वह कोतवाली पहुंचे, जहां से उन्हें उपचार को जिला चिकित्सालय भेजा गया और हालत गंभीर होने पर दोनों को घायलों को झांसी रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में हिंदू युवा वाहिनी के नेता भूपेंद्र तिवारी एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कपिल तिवारी समेत चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।