फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sridalu garo me hi bhagwan ka abhsek kre : dm

श्रद्धालु घरों में ही भगवान का अभिषेक करें : डीएम

Wed, 12 Aug 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
sridalu garo me hi bhagwan ka abhsek kre : dm
त्योहारों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम। - फोटो : LALITPUR
श्रद्धालु घरों में ही भगवान का अभिषेक करें : डीएम
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कोरोना महामारी के दृष्टिगत जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी एवं जल विहार के उत्सव पर निकाले जाने वाले विमान, जुलूस के संबंध में मंगलवार को आवश्यक बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपने घरों में ही भगवान का अभिषेक करेंगे, जिससे जनपद में भीड़ के कारण संक्रमण का खतरा न रहे। बैठक में कहा गया कि विमान जुलूस नहीं निकाला जाएगा, गणेश उत्सव में मूर्तियों का विसर्जन भी नहीं होगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जन्माष्टमी पर घरों में रहकर ही भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें। जुलूस निकालकर सड़कों पर किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्र नहीं की जाए। जल विहार के अवसर पर भी किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। गणेश उत्सव के समय श्रद्धालु अपने घरों में ही गणेश जी की छोटी सी प्रतिमा रखकर पूजा करें। पूजन के बाद किसी भी श्रद्धालु द्वारा गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन नहीं किया जाएगा। आगे स्थिति अनुकूल होने पर ही गणेश जी की मूर्ति के विसर्जन की स्थिति पर विचार किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जन्माष्टमी के त्यौहार पर जनपद में मास एवं मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

धर्मगुरु लोगों को जागरूक करें
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस माह जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी, जलविहार तथा मुहर्रम जैसे त्योहारों पर किसी भी प्रकार का जुलूस निकालकर भीड़ एकत्र नहीं करना है। धर्मगुरु लोगों को जागरूक करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद ललितपुर में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी, जल विहार एवं गणेश चतुर्थी एवं मोहर्रम जैसे त्यौहारों पर जुलूस निकाला जाता है। वर्तमान समय में कोरोना महामारी का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण जनपद में किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्र होने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। आगामी त्योहारों पर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को रोकने के लिए यह बैठक जनपद के धर्मगुरुओं के साथ आयोजित की गई है। बैठक में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, एलआईयू प्रभारी प्रीति दीक्षित सहित जनपद के धर्मगुरु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व को लेकर एसडीएम ने ली पीस कमेटी की बैठक
आगामी पर्व को लकर एसडीएम ने थाना परिसर में संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम को सामूहिक रूप से नहीं मनाना है। अपील करते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम या अन्य कोई पर्व सामूहिक रूप से नहीं मनाएं। अपने घरों मे ही रहकर त्योहार मनाएं।

क्षेत्राधिकारी फूलचंद ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। पुलिस और जनता के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखने और एक दुसरे को परस्पर सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुुमार दूबे, कस्बा इंचार्ज एस आई सत्येंद्र सिंह, एस आई ब्रजेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया, राजाराम, पूर्व पार्षद अरविन्द्र कुमार राम चौरसिया, महेंद्र चौरसिया धोनी, आशीष चौरसिया, डॉ. अनिल सोनी, छोटू राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed