फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sportsman suicide by hang

होनहार खिलाड़ी ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
sportsman suicide by hang
कैप्सन - मृतक सूरज विश्वास ( दूसरी फोटो है जो साफ है) - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। नगर के चौबयाना मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय होनहार जिला स्तरीय क्रिकेटर और फुटबॉल खिलाड़ी ने बृहस्पतिवार की रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। परिजनों और पुलिस के मुताबिक आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

नगर के मुख्य मार्ग पर सत्यपाल कुमार विश्वास अपना एक निजी दवाखाना चलाते हैं। इसी मोहल्ले में वह अपने परिवार सहित निवास करते हैं। उनकी पहली पत्नी के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र बी.फार्मा कर रहा है जबकि छोटा पुत्र सूरज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार पहले वह कोटा राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। लॉकडाउन के कुछ समय से ऑनलाइन तैयारी करने लगा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक सूरज कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज दी, लेकिन उत्तर न आने पर जब खिड़की से झांककर देखा तो सूरज का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक सूरज किक्रेट और फुटबॉल का होनहार खिलाड़ी होने के साथ संगीत में भी तैयारी कर रहा था। वह एक एकेडमी की तरफ से जिला स्तर पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलता था। रात में वह संगीत का रियाज भी करता था। बृहस्पतिवार को उसने मरने से पहले अपने फेसबुक से संगीत के वीडियो भी हटा दिए थे। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद का कहना है कि अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नजर नहीं आया है। वैसे अनुमान है कि सूरज ने तनाव के चलते कदम उठाया हो।

12 वर्ष पहले हुई थी मां की हत्या, चाचा जेल में बंद
ललितपुर। सूरज की मां और उसके पिता की पहली पत्नी की 12 वर्ष पहले उसके ही चाचा ने हत्या कर दी थी, तब से वह जेल में हैं। पिता की दूसरी पत्नी की एक आठ वर्ष की बेटी है, यह दोनों भी सत्यपाल कुमार विश्वास व बेटों के साथ एक ही घर में रहते थे। सूरज को क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा गाना गाने का बहुत शौक था। वह अपने वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed