{"_id":"3f3028d5f995e63de9895834336da82a","slug":"sports-with-studies-necessary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ खेलकूद आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ खेलकूद आवश्यक
ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जेटीसी ग्राउंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया। डीएम डा. रूपेश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलकूद को आवश्यक बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव, डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला व बीएसए एसपी यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात छात्राओं ने देशभक्ति गीत, राजस्थानी नृत्य, एकांकी, राई नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कबड्डी में बिरधा की टीम विजेता व बार की टीम उप विजेता घोषित की गई। गोला फेंक में बिरधा की रचना प्रथम, मड़ावरा की शोभा द्वितीय व महरौनी की वर्षा तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में मड़ावरा की शोभा प्रथम, मड़ावरा की पूजा द्वितीय व जखौरा की वंदना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में दिव्या रिछारिया, प्रीति कुमारी, सलमा, विजय सिंह, असरफ उल्ला कुरैशी, अब्दुल गनी, पूर्णेंद्र सिंह, धर्मेद्र जैन, मु.युनुस आदि रहे। आयोजन को सफल बनाने में पवन तिवारी, अयोध्या प्रसाद, देवेंद्र विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, आदित्य तिवारी, अखिलेश तिवारी, सुनील राजपूत, प्रीति राजपूत, तारा तिवारी, एबीआरसी हेमंत तिवारी, प्रशांत कुमार का विशेष योगदान रहा। संचालन ऋचा अग्रवाल ने किया।
निर्णय को किया चैलेंज
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम को एक शिक्षिका ने चैलेंज किया। उसने अनदेखी होने पर अपना रोष प्रकट किया। इसी दौरान तालबेहट की वार्डन ने टीका टिप्पणी के मामले को उठाकर उसे और हवा दे दी। हालांकि, अधिकारियों ने इसे संभाल लिया।
बनी अजीबोगरीब स्थिति
उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शिक्षिका ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के नामांकन पर सवाल खड़े कर दिए। उसने आशंका जाहिर की कि कुछ प्रतिभागी बाहरी स्कूल के प्रतीत हो रहे हैं। इस पर अधिकारी सन्न रह गए। हालांकि, अधिकारियों ने इस तरह आशंका को सिरे खारिज कर दिया।