फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sports , swati and dusyant, first place

दौड़ प्रतियोगिता में स्वाती और दुष्यंत ने मारी बाजी

Sat, 09 Oct 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
sports , swati and dusyant, first place
विजेता छात्रा को गिफ्ट व प्रमाण पत्र देते पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शुक्रवार को युवा कल्याण व प्राविद विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण स्टेडियम गुढ़ा ब्लॉक महरौनी में किया गया। इसमें बालिका वर्ग में स्वाती और बालक वर्ग दौड़ में दुष्यंत अव्वल रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इसमें लंबी कूद, ऊंचीकूद, गोला फेंक, कबड्डी, वॉलीबाल व भारोत्तलन प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में कई ग्रामों के युवक व युवतियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम दुष्यंत, द्वितीय प्रशांत व तृतीय इंद्रपाल, 200 मीटर में प्रथम दुष्यंत सिंह, द्वितीय इंद्रपाल व तृतीय अजय कुमार, 400 मीटर में प्रथम बृजभान, द्वितीय कृष्णकांत व तृतीय अजय कुमार और 800 मीटर में प्रथम बृजभान, द्वितीय कृष्णकांत व तृतीय प्रशांत रहे। बालक वर्ग में लंबीकूद में प्रथम प्रशांत, द्वितीय इंद्रपाल व तृतीय दुष्यंत रहे। वॉलीबाल में सौजना की टीम विजेता रही। उपविजेता गुढ़ा की टीम रही। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड में प्रथम नंदनी, द्वितीय स्वाति व तृतीय नंदनी, 200 मीटर में प्रथम स्वाती, द्वितीय गीता व तृतीय भारती, 400 मीटर में प्रथम स्वाती, द्वितीय चांदनी व तृतीय गीता रहीं। 800 मीटर में प्रथम स्वाती, द्वितीय गीता व तृतीय चांदनी रही। लंबीकूद प्रथम गीता कुशवाहा, द्वितीय नंदनी राजा व तृतीय भारती वर्मा रहीं। कबड्डी में रीना विश्वकर्मा टीम विजेता रहीं। उपविजेता वर्षा राजा टीम रही। अंत में विजेता प्रतिभागियों को ग्राम प्रधान बब्बू राजा द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी शैलेंद्र सिंह यादव, मुकेश यादव, कु. अंजली शर्मा, कु प्रसून गुबरेले, देवेंद्र प्रताप बुंदेला आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव कुमार उपाध्याय ने किया।

खेल कूद में कबड्डी खेलती छात्राएं

खेल कूद में कबड्डी खेलती छात्राएं- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed