फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   special train lalitpur khajuraho tommarow

ललितपुर से खजुराहो के लिए कल से संचालित होगी विशेष ट्रेन

Thu, 07 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
special train lalitpur khajuraho tommarow
ललितपुर। रेलवे द्वारा ललितपुर से खजुराहो के लिए ललितपुर - खजुराहो आरक्षित ट्रेन आठ जनवरी से संचालित की जाएगी। जबकि, चेन्नई - लखनऊ वीकली एक्सप्रेस 12 जनवरी से चलाई जाएगी। यह दोनों ट्रेन रेलवे द्वारा जनवरी के लिए ही संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

ललितपुर से खजुराहो के लिए 01812 ललितपुर-खजुराहो विशेष ट्रेन ललितपुर स्टेशन से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान करेगी, जो उदयपुरा स्टेशन 12.02 बजे, टीकमगढ़ 12.25 बजे, खरगापुर दोपहर 01.10 बजे, ईशानगर दोपहर 1.36 बजे, छतरपुर दोपहर 1.56 बजे एवं खजुराहो रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3.20 बजे पहुंचेेगी। 01811 खजुराहो - ललितपुर विशेष ट्रेन खजुराहो रेलवे स्टेशन से सुबह 7.10 बजे चलकर छतरपुर सुबह 7.43 बजे, ईशानगर 9.45 बजे, खरगापुर 8.33 बजे, टीकमगढ़ 9.29 बजे, उदयपुरा सुबह 10.03 बजे और ललितपुर स्टेशन पर सुबह 10.03 बजे पहुंचेगी। यही ट्रेन वापसी में रोज सुबह 11.10 बजे ललितपुर से खजुराहो के लिए जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा चेन्नई- लखनऊ वीकली एक्सप्रेस का संचालन भी 12 से 31 जनवरी तक दोनों ओर से कर रहा है। इसका ठहराव ललितपुर में दिया गया है। इसके तहत चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस चेन्नई से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को चलकर अगले दिन रात्रि में दोपहर 12.34 बजे ललितपुर स्टेशन आकर झांसी, उरई होते हुए लखनऊ जाएगी। लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलकर लखनऊ से शाम 4.20 बजे चलकर उसी रात को उरई और झांसी होते हुए ललितपुर स्टेशन पर रात्रि11.08 बजे आएगी, जो बीना, भोपाल, इटारसी, बैतूूल होने हुए चेन्नई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed