फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Special Secretary expressed satisfaction after inspecting smart classrooms and facilities in schools.

Lalitpur News: स्कूलों में स्मार्ट क्लास और सुविधाएं देख विशेष सचिव ने जताया संतोष

Wed, 07 Oct 2026 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary expressed satisfaction after inspecting smart classrooms and facilities in schools.
प्रधानमंत्री आवास योजना की हकीकत परखते विशेष सचिव व अन्य अधिकारी
मड़ावरा। नीति आयोग द्वारा चयनित जिले के एकमात्र आकांक्षी विकासखंड मड़ावरा में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि समेत विभिन्न विकास सूचकांकों की प्रगति परखने के लिए विशेष सचिव समन्वय विभाग प्रत्यूष पांडेय का दो दिवसीय दौरा मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन समीक्षा बैठक में विशेष सचिव ने ब्लॉक विकास रणनीति पुस्तिका के आधार पर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मड़ावरा की रैंकिंग में हुए सुधार की सराहना की। बताया कि जून 2023 में देश में 315वें स्थान पर रहा, मड़ावरा मार्च 2026 में 12वीं रैंक पर पहुंचा। वहीं प्रदेश के 108 आकांक्षी ब्लॉकों में जोन-2 में जून 2023 की 65वीं रैंक के मुकाबले मार्च 2026 में तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरे दिन विशेष सचिव ने नाराहट और गौना के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास, बालिका व दिव्यांग शौचालय, पुस्तक वितरण, फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन, छात्र-शिक्षक अनुपात और कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों की स्थिति देखी। व्यवस्थाओं में सुधार पर उन्होंने संतोष जताया। इस दौरान अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000000
स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर इमारत और चाहर दीवारी न होने की शिकायत
अमझरा घाटी गौशाला, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र सहित पंचायत भवन की देखी व्यवस्थाएं
फोटो 4 व 5
संवाद न्यूज एजेंसी
नाराहट-डोंगराखुर्द। विशेष सचिव (समन्वय विभाग) प्रत्यूष पांडेय आकांक्षात्मक ब्लॉक मड़ावरा पहुंचे। उन्होंने नाराहट, गौना और डोंगराकला में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अमझरा घाटी गौशाला, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, लाइब्रेरी और पंचायत भवन की व्यवस्थाएं देखीं। गौशाला में गोवंश के टीकाकरण और देखरेख की जानकारी ली। एक एनजीओ के वर्मी कंपोस्ट और बायोचार से चारकोल निर्माण प्रयासों का भी जायजा लिया। गोना के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति जांची। मिड-डे मील और स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में केवल वार्ड बॉय मिला। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर इमारत और चाहरदीवारी न होने की शिकायत की। नाराहट में प्राथमिक विद्यालय की खगोल कक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र और लाइब्रेरी का निरीक्षण हुआ। आवासों का स्थलीय सत्यापन भी किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पंचायत भवन में स्वयं सहायता समूहों की सखियों से उत्पादों और समूह गठन की समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तुषार कटारिया ने पंचायत भवन की सुविधाओं और फैमिली आईडी की प्रगति बताई। इस दौरान बीडीओ आजम अली, मानवेंद्र मिश्रा, बीएसए रत्नेश कुमार, एबीएसए नरेश रावत, सीडीपीओ देवेंद्र निरंजन,एडीओ कृषि अंतिम बिरला,एडीओ पंचायत सचिन जैन मौजूद रहे।
0000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed