{"_id":"66071e51afe3aa8a5600c798","slug":"special-prayer-meeting-held-on-good-friday-in-st-johns-church-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112520-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सेंट जांस चर्च में गुड फ्राइडे पर हुई विशेष प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सेंट जांस चर्च में गुड फ्राइडे पर हुई विशेष प्रार्थना सभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा रखी गई। इसी दिन प्रभु यीशु मसीह ने अपना बलिदान दिया था। यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को शारीरिक और मानसिक यातनाएं दीं और सूली पर चढ़ा दिया, उस दिन शुक्रवार था।
ललितपुर के सेंट जॉंस चर्च में लोगों ने प्रार्थना कर प्रभु यीशु को याद किया। पास्टर विनोद कुमार ने कहा कि ईसा मसीह के हाथों और पैरों को कीलों से ठोककर क्रूस पर लटकाया गया था। ईसाई लोग 40 दिनों तक उपवास रखते हैं। गुड फ्राइडे के दिन अंतिम उपवास होता है। ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। ईसाइयों का मानना है कि यीशु मसीह मानव जाति के कल्याण एवं उद्धार के लिए कुर्बान हुए थे, इसलिए इसे शुभ शुक्रवार अर्थात गुड फ्राइडे कहा जाता है। इस अवसर पर अनीता क्रोजर, वर्षा चरण, प्रमोद एच. लाल, आकाश मसीह, अवनीश जोजफ आदि मौजूद रहे।