फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   spa highkaman enrage upon party defeat

सपा को मिली शिकस्त पर हाई कमान खफा, 12 तक मांगी रिपोर्ट

Sat, 10 Jul 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
spa highkaman enrage upon party defeat
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा को मिली शिकस्त से पार्टी हाईकमान गंभीर है। उसने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से प्रत्याशी न लड़ा पाने को लेकर रिपोर्ट 12 जुलाई तक मांगी है। संभावना है कि जल्द ही पार्टी के पर्यवेक्षक यहां आकर पूरी मामले की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसके पीछे संगठन की मेहनत और कुशल चुनाव प्रबंधन को माना जा रहा है। यही वजह रही कि पार्टी के छह जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर आए लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा होने के बाद सदस्य एक जुट नहीं रह सके।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाई कमान इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि जिला पंचायत में प्रत्याशी का नामांकन न हो पाने के बाद ब्लॉक प्रमुख में पार्टी प्रत्याशियों का चयन तक नहीं किया गया, कहीं न कहीं यह गुटबंदी का नतीजा रहा है। हालांकि सपा के वरिष्ठ नेता इस मामले में अब कुछ भी कहने से कटरा रहे हैं। सपा नेता राजेश यादव ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में प्रमुख पदाधिकारियों से 12 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस मामले में पर्यवेक्षक को भी भेज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल करवाई जा सकती है। पार्टी का मानना है विधान सभा चुनाव से पहले संगठन को दुरुस्त कर लिया जाए अन्यथा आगे भी इस तरह की समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालयों पर सपा का धरना प्रदर्शन कल
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनावों में भाजपा सरकार पर धांधली से लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सपा ब्लॉक मुख्यालयों पर 11 जुलाई को विरोध प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निर्देश के बाद पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed