फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP inspected highway cut accident possiblities

एसपी ने हाइवे कट पर दुर्घटनायें कम होने की संभावनायें तलाश

Tue, 03 Nov 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
SP inspected highway cut accident possiblities
हाइवे पर बने कट वाले स्थानों का निरीक्षण करते एसपी एमएम बेग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। हाइवे पर विभिन्न जगहों पर बने कट वाले स्थानों पर दुर्घटनाओं को कम करने की संभावनाओं को तलाशने के लिए पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। पुलिस व यातायात कर्मियों को दुर्घटनाएं कम करने के संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ऐसा कोई प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे हाइवे पर दुर्घटनाएं कम हों।
विज्ञापन

हाइवे स्थित कैलगुवां तिराहा, गोविंद सागर बांध, मन्नू पेट्रोल पंप के पास शहर में प्रवेश और हाइवे के डिवाइडर पर जगह- जगह कट बनाए गए हैं, जहां सबसे अधिक दुर्घटनायें होती हैं। बीते 28 अक्तूबर को ट्रक की टक्कर से एक सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं तो कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

एक नबंवर से यातायात माह का शुभारंभ हुआ है और पुलिस विभाग ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है, वहीं पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को हाइवे पर कट वाले स्थानों पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे स्थानों का निरीक्षण किया और लोगों को जागरूक रहकर वाहन दूसरी ओर ले जाते समय सतर्कता से निकलने को संदेश दिया। कट वाले ऐसे स्थानों पर दुर्घटनाओं में कमी लाने को स्थायी समाधान की संभावनाओं पर कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस अधिकारियों ने मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed