{"_id":"0fe3e7b269e3768872b85bb3d73f4598","slug":"sold-at-rs-25-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 25 रुपये में बिक रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 रुपये में बिक रहा पानी
ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी( ललितपुर)। कस्बा बांसी की पेयजल समस्या गहरा गई है। टैंकर का संचालन बंद हो जाने से बांसी में एक टंकी पानी 25 रुपये तक में बेचा जा रहा है। प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है, जिससे आम जनता परेशान है।
जिला सूखा की चपेट में है। कस्बा बांसी में इसका असर नवंबर माह में ही दिखाई देने लगा था और पास से निकली नदी नवंबर माह में सूख गई थी, जिससे कस्बा में पेयजल समस्या गहरा गई थी। समस्या के समाधान के लिए टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू की गई।
एक माह तक टैंकर चले, लेकिन टैंकर का भुगतान नहीं किए जाने से टैंकर से भी पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता इंजी. आर एस कनौजिया ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही टैंकर का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन भुगतान नहीं किया गया और पानी का संकट गहरा गया।
विज्ञापन
चार दिन से टैंकर की आपूर्ति बंद चल रही है। इस कारण बांसी में पानी की बिक्री शुरू हो गई है, जिन लोगों के घरों में पानी के संसाधन हैं, वह महंगे दामों पर पानी बेच रहे हैं। एक टंकी पानी 20 से 25 रुपए तक मिल रहा है। लेकिन, जल संस्थान का ध्यान इस ओर नहीं है।
बताते चले कि ललितपुर से बांसी के बीच तीन माह में जल संस्थान पाइप लाइन के लीकेज ठीक नहीं कर सका है। विभाग ने कभी लीकेज तो कभी विद्युत संयोजन की बात कहकर तीन माह का समय निकाल दिया, लेकिन अभी भी समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। यदि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो संकट और गहरा जाएगा।