फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Social work pioneer educator honored

सामाजिक कार्यों में अग्रणी शिक्षक सम्मानित

Tue, 15 Dec 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Social work pioneer educator honored
ललितपुुर। तुवन ग्राउंड में ललितपुर महोत्सव के दौरान सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एवं खेलों में जिले का नाम रोशन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर रही है। इसी कड़ी  में सामाजिक कार्यों में अग्रणी एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसमें पांच सितंबर को रक्तदान करने वाले शिक्षक विनीत तिवारी, सतेंद्र प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, दीपक नामदेव, अनंत तिवारी,  सूरत सिंह बुंदेला, संदीप कटियार, घनेंद्र परमार, हेमंत तिवारी और आलोक श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, राष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने पर शिक्षक जनार्दन शुक्ला व राष्ट्रीय व्हील चेयर बास्केटबाल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने खिलाड़ी, विद्यालयीय प्रबंधन में अजमल खान, अरविंद तिवारी व अनंत तिवारी को सम्मानित किया गया।

पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले शिक्षक कवि शीलचंद्र जैन, मनीष शुक्ला,  मो. शकील, नवीन पुरवार, मोहिनी जैन, शकुनदास, सतीश जैन, शकील व रिचा अग्रवाल ने अपनी रचनाएं  प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।  

इस मौके पर व्हीलचेयर बास्केटबाल टीम के शैलेंद्र सिंह राजपूत, अजीत वर्मा, ब्रजमोहन, हेमंत, सौरभ जैन, मुकेश योगी, वीर सिंह, जितेंद्र पाटकर के अलावा ललित रावत, आलोक श्रीवास्तव, अरूण गोस्वामी, अनिल  शर्मा, अखिलेश गोस्वामी, सचिंद्र टड़ैया, एबीआरसी प्रदीप सोनी, सुनील  वर्मा, संतोष निरंजन, विनीत तिवारी, अनिल पटैरिया, चंद्रप्रताप सिंह, 


प्रीति परोचे, रूबीना, प्रियंबदा, अभिषेक शर्मा, आशीष जैन, मनोज किलेदार,  प्रफुल्ल जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन हेमंत तिवारी व रिचा अग्रवाल  ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed